Mahashivratri Puja Mantra 2024: महाशिवरात्रि के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सुख-सौभाग्य की हो सकती है प्राप्ति

(Mahashivratri 2024 Mantras) हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विधिवत रूप से किया जाता है। इस पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जात है कि इस दिन जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-पाठ करता है, उसे मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।
इस साल महाशिवरात्रि का व्रत दिनांक 08 मार्च को है। इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति को मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन किन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।
भगवान शिव के मूल मंत्र का करें जाप (Mahashivratri Puja Mantra 2024)

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन व्रत रख रहे हैं, तो इस दिन इनके मूल मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे मन शांत रहता है।
- ऊँ नम: शिवाय।।
भगवान शिव के ध्यान मंत्र का करें जाप
भगवान शिव के ध्यान मंत्र का 11 बार जाप करें।
- ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं।
- रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।।
- पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं।
- विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।
गुप्त शिव मंत्र का करें जाप
महाशिवरात्रि के दिन गुप्त शिव मंत्र का जाप करें।
- ॐ नमो भगवते श्री व्याधेश्वराय भूतनाथाय ,भूत बाधां नाशय नाशय कष्टं चुरय चुरय मनोवाञ्छितं पूरय पूरय ॐ ह्रीं श्रीं श्रीं व्याधेश्वराय नम :
भगवान शिव के नामावली मंत्र का करें जाप
- श्री शिवाय नम:
- श्री शंकराय नम:
- श्री महेश्वराय नम:
- श्री सांबसदाशिवाय नम:
- श्री रुद्राय नम:
- ओम पार्वतीपतये नम:
- ओम नमो नीलकण्ठाय नम:
महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
महाशिवरात्रि के दिन नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे सभी संकटों से छुटकारा मिल सकता है।
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
- उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
भगवान शिव के गायत्री मंत्र का करें जाप
भगवान शिव के गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे पितृ दोष, कालसर्प दोष, राहु (राहु दोष उपाय) और केतु दोष से छुटकारा मिल सकता है।
- ।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
भगवान शिव के लघु महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
अगर किसी भक्त को महामृत्यंजय मंत्र का जाप करना कठिन लग रहा है, तो लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे असाध्य रोग से छुटकारा मिल सकता है।
- ॐ हौं जूं सः
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं ये खास 3 शुभ योग, जानें महत्व
मनोकामना पूर्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप

अगर आपकी कोई ऐसी मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो इस मंत्र का विधिवत रूप से जाप करें। इस बात का ध्यान रखें कि इस मंत्र को रुद्राक्ष (रुद्राक्ष माला जाप) की माला से 11 बार जाप करें।
- ॐ ऊर्ध्व भू फट् । ॐ नमः शिवाय । ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय ।
- ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा ।
- ॐ इं क्षं मं औं अं । ॐ प्रौं ह्रीं ठः ।
- ॐ नमो नीलकण्ठाय । ॐ पार्वतीपतये नमः । ॐ पशुपतये नम:।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।