Mahashivratri Par Ghar Le Aaye Ye Cheezen: महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन शिवलिंग पूजा का विशेष विधान है। भगवान शिव को कई तरह की चीजें अर्पित कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है।
वहीं, ज्योतिष दृष्टि में भी इस दिन का खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन अगर कुछ चीजें घर लाइ जाएं तो उनके प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर घर में कौन सी वस्तुएं लानी चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन घर में लाएं नंदी की प्रतिमा (Bring Nandi Idol At Home On Mahashivratri)
महाशिवरात्रि के दिन घर में नंदी की प्रतिमा अवश्य लानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नंदी जी भगवान शिव के प्रिय हैं और परम भक्त भी। नंदी की प्रतिमा घर में स्थापित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और घर पर आने वाले हर संकट को टाल देते हैं।
यह भी पढ़ें:Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर में लगाएं ये 3 पौधे, भगवान शिव होंगे प्रसन्न
महाशिवरात्रि के दिन घर में लाएं पारद शिवलिंग (Bring Parad Shivling At Home On Mahashivratri)
ऐसा कहा जाता है कि पारद शिवलिंग जिसके भी घर में होता है उस घर के व्यारे-न्यारे हो जाते हैं। पारद शिवलिंग का घर में होना सुख-समृद्धि को बढ़ाता है और घर में सकारात्मकता का संचार करता है। घर की बरकत होती है और धन-धान्य में लाभ होता है।
यह भी पढ़ें:Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
महाशिवरात्रि के दिन घर में लाएं तांबे का कलश (Bring Copper Vessel At Home On Mahashivratri)
महाशिवरात्रि के दिन घर में ताबे का का कलश लाना भी शुभ होता है। अगर तांबे का कलश न ला पाएं तो तांबे का कोई न कोई बर्तन अवश्य घर ले आएं। महाशिवरात्रि के दिन घर में कलश लाने से घर की बरकत होती है और हर काम शुभता से पूर्ण होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर महाशिवरात्रि के दिन घर में कौन सी चीजें लानी चाहिए और क्या हैं उन्हें घर लाने से मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों