Magh Purnima 2025 Tijori Puja Significance: माघ पूर्णिमा के दिन लॉकर की पूजा क्यों करनी चाहिए?

माघ माह की पूर्णिमा तिथि इस साल 12 फरवरी, दिन बुधवार को पड़ रही है। माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें खीर का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा, इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा की पूजा करने से मन में शांति उत्पन्न होती है और तनाव से छुटकारा मिलता है। वहीं, इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें ये भी बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन घर की तिजोरी की पूजा भी करनी चाहिए। आइये जानते हैं कि आखिर माघ पूर्णिमा पर तिजोरी की पूजा करने के क्या लाभ हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन क्यों करनी चाहिए तिजोरी की पूजा? (Magh Purnima Ke Din Kyu Karni Chahiye Tijori Ki Puja?)
माघ पूर्णिमा का दिन विशेष रूप से आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उपयुक्त होता है। ऐसे में इस दिन तिजोरी की पूजा करने से घर में धन का प्रवाह बढ़ सकता है, और आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं। इससे घर में समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है।

जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए माघ पूर्णिमा विशेष लाभकारी हो सकती है। माघ पूर्णिमा के दिन तिजोरी की पूजा करने से व्यापार में तरक्की और सफलता मिलने के योग बनते हैं। इससे व्यापार में कोई रुकावट नहीं आती और हर प्रकार की बाधा दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को 1 रुपए का सिक्का चढ़ाने से क्या होता है?
माघ पूर्णिमा के दिन तिजोरी की पूजा से शनि, शुक्र, और गुरु जैसे ग्रहों से संबंधित दोषों का निवारण हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में किसी ग्रह के कारण धन की कमी हो, तो इस पूजा से वे ग्रह शांत हो सकते हैं और धन की प्राप्ति का मार्ग खुल सकता है।

इस दिन तिजोरी की पूजा करने से व्यक्ति के कर्ज और ऋण में कमी आ सकती है। खासकर यदि किसी के ऊपर वित्तीय बोझ है, तो यह पूजा उस बोझ को हल्का कर सकती है और ऋण मुक्ति के योग बन सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए तिजोरी की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को कौन से फूल अर्पित करें?
माघ पूर्णिमा के दिन तिजोरी की पूजा करने से घर में रखे हुए धन की सुरक्षा बढ़ सकती है। यह पूजा घर की तिजोरी या धन के भंडार को आध्यात्मिक रूप से संरक्षित करती है, जिससे चोरी, हानि या नुकसान का खतरा कम हो सकता है। इससे अटका हुआ धन भी वापस आ सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।