(Magh purnima 2024 dos and donts) हिंदू पंचांग के अनुसार माघ का महीना दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस माह को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी में स्नान का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन भाग्य और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का शुभ अवसर है। बता दें, इस साल 23 फरवरी को माघ पूर्णिमा है।
इस दिन दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय भी किए जाते हैं, जिससे व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है और कुंडली में स्थित चंद्र दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या न करें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए? (Magh Purnima 2024 Dos)
- माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए।
- इस दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
- माघ पूर्णिमा के दिन गाय की पूजा भी करनी चाहिए। इससे देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है।
- इस दिन विशेषकर भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र)और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की पूजा करनी चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी और मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
- इस दिन मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं और भगवान विष्णु को पीले मिठाई का भोग लगाएं।
- माघ पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को भोज जरूर कराएं। इससे पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, सभी कष्ट हो सकते हैं दूर
माघ पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Magh Purnima 2024 Donts)
- माघ पूर्णिमा के दिन देर तक सोने से बचना चाहिए। इससे दुर्भाग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
- माघ पूर्णिमा के दिन पेड़-पौधे को हानि न पहुंचाएं। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
- इस दिन मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन क्रोध करने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- माघ पूर्णिमा के दिन जीव-जन्तु को नहीं मारना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य
माघ पूर्णिमा के दिन करें मंत्र जाप (Magh Purnima Mantras)
माघ पूर्णिमा के दिन इन मंत्रों का जाप करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।। 2. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद। ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों