Magh Month  dos and donts

Magh Month 2024: माघ मास में क्या करें और क्या न करें

दिनांक 26 जनवरी से माघ मास का आरंभ होने जा रहा है। इस माह में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-19, 12:54 IST

(magh month 2024 dos and donts) हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दिनांक 26 जनवरी से माघ मास का आरंभ होने जा रहा है। इसका समापन दिनांक 24 फरवरी को हो रहा है। इस पूरे माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधि-विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

माघ मास में स्नान, दान और पूजा-पाछ का विशेष महत्व है। इस माह में किसी भी तीर्थ में स्नान करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में माघ मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

माघ मास में क्या करना चाहिए (Magh Month Dos 2024)

Magh Mela

  • माघ मास में गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप गंगा घाट पर जाकर स्नान नहीं कर सकते हैं, तो नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। इससे आपको लाभ हो सकता है। 
  • माघ मास में रोजाना गीता का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। 
  • इस माह में रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए। साथ ही जल में तिल (तिल के उपाय) मिलाकर ही स्नान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा माघ मास में रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए। संध्या के समय तुलसी के सामने घी का दीपर जलाना चाहिए। इससे आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी और आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Magh Month 2024 Upay: माघ मास में जरूर करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

  • माघ मास में कपड़े का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त हो सकती है। बता दें, माघ मास में ही शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं, इसलिए इस दिन इन चीजों का दानब करना शुभ फलदायी साबित हो सकता है।  

इसे जरूर पढ़ें - Magh Mela 2024: जानें कब से शुरू हो रहा माघ मेला? यहां देखें प्रमुख स्नान की तिथियां और महत्व

यह विडियो भी देखें

माघ मास में भूलकर भी न करें ये काम (Magh Month Donts 2024)

OyDnSgL

  • माघ मास में मूली का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • माघ में तामिसक भोजन नहीं करना चाहिए। 
  • इस मास में किसी भी व्यक्ति को अपब्द बोलने से बचना चाहिए। 
  • माघ मास में झूठ नहीं बोलना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
  • इस मास में किसी भी ब्राह्मण को खाली हाथ न लौटाएं। इससे भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) नाराज हो सकते हैं। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

 

माघ मास के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से पढ़ें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;