मां चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत ही शांत और सौम्य है। उनके माथे पर घंटे के आकार का आधा चंद्रमा सुशोभित है इसीलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। वह सोने के समान चमकती हैं और उनके दस हाथ हैं जिनमें से हर हाथ में एक अस्त्र-शस्त्र है। उनका वाहन सिंह है जो शक्ति और वीरता का प्रतीक है। उनकी पूजा करने से भक्तों को अलौकिक शक्ति और शांति की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इनकी पूजा से भय, चिंता और कष्ट दूर होते हैं एवं व्यक्ति में साहस, निर्भीकता और आत्म-विश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही, मां चंद्रघंटा भक्तों को जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद भी देती हैं।
ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कैसे करें मन चंद्रघंटा की पूजा, क्या है पूजन सामग्री और कौन से मंत्रों का करना चाहिए नवरात्रि के तीसरे दिन जाप।
मां चंद्रघंटा की पूजा में उपयोग होने वाली हर सामग्री का अपना विशेष महत्व है। ये सामग्रियां न केवल पूजा को पूर्ण बनाती हैं, बल्कि भक्तों की श्रद्धा और भक्ति को भी दर्शाती हैं। इन सामग्रियों के माध्यम से भक्त देवी से अपनी प्रार्थना करते हैं और उनके गुणों का सम्मान करते हैं। हर सामग्री जैसे कि फूल, दीपक, सिंदूर और भोग, देवी के अलग-अलग स्वरूपों और शक्तियों का प्रतीक मानी जाती है जिससे पूजा का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान तेल में भिगोकर गुड़हल का फूल माता रानी को अर्पित करने से क्या होता है?
मां चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद पूजा स्थान को साफ करें और चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब इस पर मां चंद्रघंटा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। पूजा शुरू करने से पहले कलश की स्थापना करें और उसमें जल भरकर गंगाजल, आम के पत्ते और सुपारी डालें, फिर उसके ऊपर एक नारियल रखें।
इसके बाद सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें ताकि पूजा में कोई विघ्न न आए। फिर मां चंद्रघंटा को स्नान कराएं और उन्हें लाल रंग के फूल, रोली, कुमकुम और सिंदूर चढ़ाएं। माता को भोग में दूध से बनी मिठाई, विशेषकर खीर बहुत पसंद है, इसलिए खीर का भोग जरूर लगाएं। भोग में फल, पान और सुपारी भी रखें। पूजा के दौरान मां चंद्रघंटा के मंत्रों का जाप करें।
अंत में, घी का दीपक जलाकर मां चंद्रघंटा की आरती करें। आरती के बाद क्षमा प्रार्थना करें और अपनी मनोकामनाएं मां से कहें। पूजा के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों और दोस्तों में बांट दें। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को साहस, शक्ति और सभी परेशानियों से मुक्ति का आशीर्वाद देती हैं। इस तरह की गई पूजा से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान नींबू काटने की क्यों होती है मनाही है? जानें इसके अशुभ प्रभाव
'देवी चंद्रघंटायै नमः।' यह एक सरल और शक्तिशाली मंत्र है जिसका जाप कोई भी कर सकता है। इसके अलावा, आप 'पिंडज प्रवरारूढा चंडकोपास्त्र कैर्युता।प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघंटेति विश्रुता॥' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। मां चंद्रघंटा के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं। सबसे बड़ा लाभ यह है कि ये मंत्र भय और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं।
जो लोग डर या अज्ञात भय से परेशान रहते हैं, उन्हें इन मंत्रों के जाप से बहुत शांति मिलती है। यह मंत्र व्यक्ति के आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाते हैं, जिससे वह जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर पाता है। इसके अलावा, इन मंत्रों के जाप से मन को शांति और एकाग्रता मिलती है। यह मन की चंचलता को कम करके उसे स्थिर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां चंद्रघंटा के मंत्र ग्रहों की स्थिति को संतुलित करने में भी मदद करते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो।
Navratri Puja Samagri | Navratri Date 2025 | Akand Jyoti Niyam | Navratri Puja Mantra | 3rd Navratri Vrat Katha |
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।