
वर्ष 2026 प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आ रहा है। यह वर्ष सूर्य के प्रभाव वाला माना जा रहा है, और सूर्य आत्मसम्मान, स्पष्टता और रिश्तों में सच को उजागर करने का कारक है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी के अनुसार, 2026 वह साल है जब रिश्ते या तो मजबूत होंगे या फिर आपको सच्चाई का सामना कराएंगे। प्रेम, विवाह, प्रतिबद्धता और भावनात्मक स्थिरता, इन सभी विषयों पर ग्रहों की चाल निर्णायक भूमिका निभाएगी।
आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए प्रेम और विवाह के लिहाज से कैसा रहेगा साल 2026।
प्रेम राशिफल 2026 के अनुसार यह वर्ष सभी 12 राशियों के जातकों के लिए प्रेम, रिश्तों और वैवाहिक जीवन में आत्मचिंतन, स्पष्टता और नए निर्णयों का संकेत देने वाला रहेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं प्रेम के लिहाज से किस राशि का क्या हाल रहेगा-
मेष राशि वालों के लिए 2026 आत्ममंथन और परिपक्वता का वर्ष है। प्रेम जीवन में शुरुआत उत्साह और नजदीकियों से भरी रहेगी, लेकिन केतु का प्रभाव मन में भ्रम और संदेह भी पैदा कर सकता है। इस वर्ष आपको अपने गुस्से, जल्दबाजी और आवेग पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। संवाद की कमी रिश्तों में गलतफहमी बढ़ा सकती है।
साल का मध्य भाग रिश्तों के लिए बेहद सकारात्मक है। गुरु का अनुकूल प्रभाव प्रेम को स्थिरता और विश्वास देता है। अविवाहित जातकों के लिए नए रिश्ते के संकेत हैं, लेकिन दिखावे से बचना होगा। वर्ष का अंतिम हिस्सा संवेदनशील रहेगा, छोटी बातों पर तनाव संभव है।
विवाह योग:
साल का पहला भाग विवाह के लिए शुभ है। शादीशुदा लोगों को अहंकार से बचना होगा।
उपाय: मंगलवार को दाल-गुड़ दान, गुरुवार को हल्दी स्नान और "ॐ वक्रतुंडाय नमः" जप लाभकारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

वृषभ राशि के लिए 2026 स्थिरता के साथ-साथ सतर्कता का वर्ष है। रिश्ते मजबूत हो सकते हैं, लेकिन मन की बात दबाकर रखना समस्या पैदा कर सकता है। शनि इस वर्ष रिश्तों की परीक्षा लेगा जो ईमानदार हैं, उन्हें मजबूती मिलेगी। इस वर्ष शनि प्रेम जीवन में मुख्य भूमिका निभाएगा। शनि उन लोगों का साथ देगा जो संबंध निभाने में ईमानदार हैं। लेकिन जो जातक आधे मन से रिश्ता चला रहे हैं, गंभीर नहीं हैं, या दो जगह ध्यान लगाए हुए हैं, उनके लिए यह साल सीख देने वाला साबित हो सकता है। रिश्ते की परीक्षा तीन स्तरों पर होगी भावनाओं में, विचारों में और व्यवहार में। यदि आपकी नीयत साफ है और आप अपने साथी की सीमाओं का सम्मान करते हैं, तो यह साल रिश्ते को मजबूत करने वाला बन सकता है।
साल के अंतिम महीनों में रिश्ते को लेकर भ्रम हो सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।
विवाह योग:
जनवरी से जून तक विवाह के प्रबल योग हैं। शादीशुदा लोगों को संवाद बनाए रखना होगा।
उपाय: शनिवार को काला तिल दान, “ॐ शुक्राय नमः” जप और शुक्रवार को सफेद फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि के लिए 2026 प्रेम जीवन में सहजता और संतुलन लेकर आता है। आपकी संवाद क्षमता रिश्तों को मजबूत बनाएगी। पुराने विवाद सुलझेंगे और प्रेम जीवन में स्पष्टता आएगी। यह साल पूरे समय आपके विचारों को संतुलन देता है। कई बार आप रिश्तों में ज़रूरत से ज्यादा सोचकर स्थिति को जटिल बना लेते हैं, लेकिन 2026 में ऐसा कम होगा। आपकी भावनाएं साफ रहेंगी और आप यह समझ पाएंगे कि रिश्ते में आपको क्या चाहिए और क्या नहीं। साल के मध्य भाग में प्रेम जीवन और गहराई पकड़ता है। साथी का व्यवहार, उनका समर्थन और आपकी समझ तीनों मिलकर प्रेम को स्थिर बनाते हैं।
विवाह योग:
जनवरी से जून तक विवाह के मजबूत योग हैं। प्रेम विवाह में भी सफलता के संकेत हैं।
उपाय: बुधवार को हरी मूंग दान, “ॐ बुधाय नमः” जप और हल्दी तिलक शुभ रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए 2026 भावनात्मक स्थिरता और नए अवसरों का साल है। वर्ष की शुरुआत प्रेम के लिए बेहद शुभ है। पुराने तनाव खत्म हो सकते हैं। साल का दूसरा भाग थोड़ा संवेदनशील है, इसलिए भावनाओं को दबाने के बजाय संवाद करें। साल की शुरुआत यानी जनवरी से जून तक का समय आपकी प्रेम यात्रा को बहुत मधुर और सकारात्मक बनाएगा। इस दौरान साथी के साथ नज़दीकी बढ़ेगी, बातचीत गहरी होगी और कई लोगों का रिश्ता अगले स्तर तक पहुंच सकता है। प्रेम विवाह की दिशा में बढ़ रहे जातकों के लिए यह अवधि सबसे अधिक अनुकूल रहेगी परिवार का विरोध कम होगा और परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। लंबे समय से चले आ रहे तनाव भी इस समय खत्म हो सकते हैं।
विवाह योग:
पहले छह महीने विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सोमवार को दूध-चावल दान, “ॐ सोम सोमाय नमः” जप लाभकारी।
सिंह राशि के लिए यह वर्ष दो हिस्सों में बंटा है। पहला भाग प्रेम और विवाह के लिए शानदार है, जबकि दूसरा भाग अहंकार और गलतफहमी से भरा हो सकता है। साल की शुरुआत यानी जनवरी से जून तक का समय आपकी प्रेम यात्रा को बहुत मधुर और सकारात्मक बनाएगा। इस दौरान साथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी, बातचीत गहरी होगी और कई लोगों का रिश्ता अगले स्तर तक पहुँच सकता है। प्रेम विवाह की दिशा में बढ़ रहे जातकों के लिए यह अवधि सबसे अधिक अनुकूल रहेगी परिवार का विरोध कम होगा और परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आएँगी। लंबे समय से चले आ रहे तनाव भी इस समय खत्म हो सकते हैं।
विवाह योग:
जनवरी से जून विवाह के लिए सर्वोत्तम। दूसरे भाग में सावधानी जरूरी।
उपाय: रविवार को गुड़-गेहूं दान, “ॐ घृणि सूर्याय नमः” जप करें।
कन्या राशि के लिए यह साल संतुलन और सही निर्णयों का है। अधिक विश्लेषण रिश्तों में तनाव ला सकता है। व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी होगा। साल की शुरुआत में साथी की बातों को गलत समझना, संदेह पैदा होना या रिश्ते पर अनावश्यक नियंत्रण की कोशिश ये समस्याएं तनाव ला सकती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि सच्चे प्रेम करने वाले जातकों को इस वर्ष शनि का पूरा साथ मिलेगा।
यदि आप प्रेम विवाह चाहते हैं, तो परिवार की सहमति मिलने की संभावना है। स्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुसार बनने लगेंगी।
लेकिन यह सहयोग सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जो रिश्ते को दिल से निभा रहे हैं। यदि आप गंभीर नहीं हैं या भावनाओं को हल्के में ले रहे हैं, तो 2026 कई चेतावनियाँ दे सकता है।
विवाह योग:
साल का पहला और मध्य भाग शुभ है। अनावश्यक देरी से बचें।
उपाय: बुधवार को हरी मूंग दान, शनिवार को तिल दान।

तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल देने वाला है। पहले छह महीने बेहद अच्छे हैं, लेकिन दूसरे भाग में राहु भ्रम पैदा कर सकता है। साल के पहले छह महीने प्रेम जीवन के लिए बेहद अच्छे हैं। साथी के साथ आपका जुड़ाव बढ़ेगा, रिश्ता मधुर होगा और गलतफहमियां कम होंगी। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे बातचीत आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। इस समय आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएँगे।
विवाह योग:
जनवरी से जून तक श्रेष्ठ। बाद में निर्णय टालें।
उपाय: शनिवार को तिल दान, “ॐ रां राहवे नमः” जप।
वृश्चिक राशि के लिए यह वर्ष भावनात्मक मजबूती और प्रेम विवाह के लिए शानदार है। दूसरा भाग विशेष रूप से शुभ है। साल की शुरुआत आपके प्रेम जीवन को स्थिर और मजबूत बनाती है। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्ते में सहजता आएगी। जो लोग ईमानदारी से रिश्ता निभा रहे हैं, उन्हें शनि का पूरा सहयोग मिलेगा।
लेकिन जो लोग रिश्ते को हल्के में लेते हैं, ध्यान नहीं देते या मन में संदेह रखते हैं, उनके लिए साल की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
विवाह योग:
जुलाई से दिसंबर विवाह और संतान सुख के संकेत।
उपाय: मंगलवार को मसूर दाल दान, “ॐ नमः शिवाय” जप।
धनु राशि के लिए यह वर्ष धैर्य और संवाद की परीक्षा लेगा। अप्रैल, मई और अगस्त, नवंबर में सावधानी रखें। मंगल का प्रभाव आपको तुरंत फैसला लेने या त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर सकता है, लेकिन यही आपका नुकसान भी बना सकता है। यदि आपने संवाद को स्पष्ट रखा और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश की, तो ये चुनौती वाले महीने आसानी से निकल जाएंगे।
जो लोग प्रेम विवाह चाह रहे हैं, उन्हें 2026 में राहत मिलेगी। परिवार की असहमति कम हो सकती है, परिस्थितियाँ अनुकूल बन सकती हैं और संबंध को दृढ़ करने का मौका मिलेगा।
विवाह योग:
पहले छह महीने शुभ, जुलाई–अक्टूबर में टालें।
उपाय: “ॐ हनुमते नमः” जप, रविवार को गुड़-चना दान।
मकर राशि के लिए यह वर्ष परिपक्वता और स्थिरता का है। दूसरा भाग विशेष रूप से प्रेम और विवाह के लिए अनुकूल है। साल की शुरुआत सकारात्मक और संतुलित माहौल से होती है। आप अपने रिश्ते को नए नजरिए से समझ पाएंगे। जो लोग पहले से किसी तनाव से गुजर रहे थे, वे इस वर्ष राहत महसूस करेंगे। साथी का सहयोग, भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास बढ़ेगा। यदि आप रिश्ता शादी की दिशा में ले जाना चाहते हैं, तो ग्रह धीरे-धीरे आपको समर्थन देते नजर आएंगे।
विवाह योग:
जून से अक्टूबर तक श्रेष्ठ समय।
उपाय: शनिवार को तिल दान, “ॐ शं शनैश्चराय नमः” जप।
कुंभ राशि के लिए साल का पहला भाग शानदार है, लेकिन अक्टूबर के बाद राहु भ्रम पैदा कर सकता है। अविवाहित जातकों के लिए 2026 काफी शुभ है।
जनवरी से ही रिश्ता तय होने, सगाई होने या सही व्यक्ति मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। परिवार इस वर्ष आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा उनका सहयोग रिश्ते को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
विवाह योग:
जनवरी से मध्य वर्ष तक शुभ। अंत में निर्णय न लें।
उपाय: शनिवार को कंबल दान, “ॐ रां राहवे नमः” जप।
मीन राशि वालों के लिए 2026 प्रेम और विवाह के लिहाज से अत्यंत शुभ है। भावनात्मक संतुलन और समर्पण रिश्तों को नई ऊंचाई देगा। 2026 प्रेम विवाह के लिए बहुत शुभ है।परिवार का समर्थन मिल सकता है और बाधाएं कम हो सकती हैं। जनवरी से जून विवाह के लिए बहुत शुभ नहीं, लेकिन यह समय प्रेम विवाह में मदद करता है। जुलाई से अक्टूबर विवाह के लिए सबसे श्रेष्ठ समय है बात पक्की हो सकती है और सही साथी मिलने की संभावना बढ़ती है। अक्टूबर के बाद विवाह से संबंधित निर्णय न लें ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है।
विवाह योग:
जुलाई से अक्टूबर सर्वोत्तम। दिसंबर में सावधानी।
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जप, गुरुवार को हल्दी स्नान।

कुल मिलाकर, 2026 प्रेम और विवाह में सच्चाई, संवाद और परिपक्वता का वर्ष है। जो रिश्ते मजबूत नींव पर हैं, वे और गहरे होंगे, और जो अस्थिर हैं, वे आपको सही निर्णय लेने का अवसर देंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।