image

Kharmas Horoscope 2025: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा खरमास? पंडित जी से जानें संपूर्ण भविष्यफल

सनातन धार में खरमास का विशेष महत्व है और ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं। यह समय एक महीने तक चलता है और इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से मन किया जाता है क्योंकि इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कम हो जाती है।
Editorial
Updated:- 2025-12-15, 19:38 IST

हिंदू धर्म में खरमास के समय को पूजा पाठ के लिए विशेष रूप से उपयुक्त माना जाता है, लेकिन इस दौरान किसी भी शुभ काम की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो इस समय का आरंभ होता है। साल 2025 में खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं, लेकिन यह समय समय पूजा-पाठ के साथ ध्यान के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से सूर्य देव की पूजा करने से आंतरिक शक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो खरमास का प्रभाव हर एक राशि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। जहां कुछ राशियों को इस दौरान लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं खरमास का समय कुछ राशियों के जीवन में समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि सभी राशियों के जीवन में खरमास का क्या प्रभाव हो सकता है।

मेष राशि

खरमास के दौरान मेष राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान आपके रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। धन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

aries zodiac horoscope

वृषभ राशि

इस एक महीने की अवधि में वृषभ राशि के लोगों को अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आपके जीवन में कुछ रुकावटें आने के योग हैं और आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। इस दौरान आपको सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- Kharmas Niyam 2025: खरमास के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? पंडित जी से जानें ये नियम

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  इस दौरान आपकी उलझनों और कर्ज से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं। अपने मान-सम्मान को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए खरमास का पूरा समय सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। इस दौरान दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। इस दौरान शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग बन रहे हैं।

cancer zodiac horoscope kharmas

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को खरमास के दौरान मानसिक तनाव हो सकता है और आपको इस दौरान पारिवारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी किसी भी लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपका पारिवारिक माहौल कुछ समय के लिए अशांत हो सकता है। किसी भी बड़ी समस्या का समाधान सावधानी से लें। आपको इस दौरान कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kharmas Niyam 2025: क्या खरमास में सोने, चांदी या नए कपड़े खरीदने चाहिए?

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा बेहतर रहेगा। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं और अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको शुभ संकेत मिलेंगे और बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आपको खरमास के दौरान कार्य क्षेत्र में असफलता मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। किसी भी यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा आपके जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं।

makar horoscope kharmas

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को खरमास के दौरान धन हानि और खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए खरमास का समय मिले-जुले संकेत दे सकता है। आपको कुछ जगह लाभ हो सकता है, तो कुछ मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवसाय में प्रगति हो सकती है और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों को खरमास के दौरान धन प्राप्ति के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न बना रहेगा।

यह राशिफल जरूरी नहीं है कि सभी लोगों के लिए समान रूप से फल दे, लेकिन कई राशियों के  लिए यह सही भी हो सकता है। यदि आप भी अपनी राशि को ध्यान में रखकर आगे की योजनाएं बनाएंगी तो जीवन में सफलता मिल सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;