Lakshmi Ganesh Yantra Benefits for Diwali 2023: दिवाली के दिन इस विधि से रखें लक्ष्मी-गणेश यंत्र, धन से भरा रहेगा घर

(Shri Laxmi Ganesh Yantra Puja) हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार विशेष माना जाता है। इस साल दिवाली दिनांक 12 नवंबर को है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।
इस त्योहार को पंचपर्व के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है और इसका समापन भाईदूज के साथ होता है। अगर आप धन, वैभव और सुख-शांति की कामना करते हैं, तो दिवाली के दिन घर पर यंत्र की स्थापना जरूर करें।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी विस्तार से जानते हैं कि लक्ष्मी-गणेश यंत्र को दिवाली के दिन किस विधि से रखना शुभ माना जाता है।
जानें लक्ष्मी-गणेश यंत्र (Laxmi Ganesh Yantra)

दिवाली के दिन भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए नई मूर्ति खरीदते हैं, लेकिन इसके साथ ही अपने घर के मंदिर में लक्ष्मी- गणेश यंत्र की स्थापना जरूर करते हैं। इस यंत्र की स्थापना करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है। साथ ही भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
इस विधि से स्थापित करें लक्ष्मी-गणेश यंत्र (Laxmi Ganesh Yantra Puja Vidhi)
- मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्ति के लिए घर में शुभ मुहूर्त ही देखकर यंत्र स्थापित करें।
- आप यंत्र किसी भी धातु का ले सकते हैं। जैसे कि सोना, चांदी और तांबे आदि।
- जिस प्रकार सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। वैसे ही लक्ष्मी-गणेश यंत्र की स्थापना करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - दिवाली में पूजा घर की सजावट आर्थिक स्थिति को कर सकती है मजबूत, वास्तु एक्सपर्ट से जानें
लक्ष्मी-गणेश यंत्र स्थापित करने के दौरान मंत्र का जाप (Laxmi Ganesh Puja Mantra)
दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश यंत्र की स्थापना करने के बाद महालक्ष्मी मंत्र और भगवान गणेश मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा माना जाता है कि यंत्र स्थापित करने के साथ मंत्र का जाप करने से उचित परिणाम की प्राप्ति होती है।
- महालक्ष्मी मंत्र- ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा.
- गजानन मंत्र - वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा॥
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Vastu Tips: दिवाली के दिन अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में नहीं होगी धन की कमी
लक्ष्मी-गणेश यंत्र स्थापित करने के लाभ (Benefits of Keeping Laxmi Ganesh Yantra)

- घर में यंत्र स्थापित करने से व्यक्ति को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
- यंत्र स्थापित करने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है।
- लक्ष्मी-गणेश यंत्र को स्थापित करने से कर्ज (कर्ज मुक्ति उपाय) से मुक्ति मिल सकती है।
- जीवन में हमेशा तरक्की होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
