(vastu tips of puja room decoration) हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं इस बार दिवाली दिनांक 12 नवंबर को है। यह हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष-विधान है। दिवाली के कई दिन पहले से ही माता लक्ष्मी के आगमन के लिए साफ-सफाई की तैयारी शुरू हो जाती है। कोई घर में नया पंट करवाता है, तो कोई घर को सजाने के लिए सामान खरीदना शुरू कर देता है।
ऐसे में दिवाली के दिन वास्तु के अनुसार घर को सजाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में कभी आर्थिक परेशानियां नहीं आती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दिवाली के दिन पूजा घर की सजावट कैसे करना चाहिए, ताकि माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
पूजा घर के फर्श के लिए करें हल्के रंग का चुनाव
दिवाली के दिन पूजाघर की सजावट के लिए सबसे पहले रंगों का चुनाव करना अहम माना जाता है। इसलिए अपने पूजा घर में फर्श के लिए हमेशा हल्के रंग का चुनाव करें।
पूजा घर के पर्दों के लिए करें इन रंगों का चुनाव
दिवाली के दिन पूजाघर के लिए अगर पर्दे खरीद रहे हैं, तो सफेद, हल्का पीला, हल्का क्रीम और आसमानी रंग का चुनाव करें।
पूजाघर में सबसे पहले जरूर रखें सिक्का
दिवाली की साफ-सफाई के बाद सबसे पहले भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का सोने या चांदी से बना सिक्का जरूर रखें।
पूजाघर में यंत्र करें स्थापित
दिवाली के दिन पूजा घर में महालक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) यंत्र, गोमती चक्र, एकाक्षी नारियल आदि जरूर रखें। इसके बाद देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करें। उसके बाद अक्षत और फूल अर्पित करें। साथ ही मंत्रों का उच्चारण करें।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Vastu Tips: दिवाली के दिन अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में नहीं होगी धन की कमी
दिवाली के दिन पूजाघर में रखें पिरामिड
दिवाली के दिन अपने घर में पिरामिड जरूर रखें। आप तांबास पीतल और कांस का पिरामिड रख सकते हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
दिवाली के दिन पूजाघर को फूलों से सजाएं
दिवाली के दिन घर को फूलों से सजाएं। यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और घर की सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं अगर आप फूलों के साथ आम के पत्ते भी लगाते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023: जानें दिवाली के बाद दीए का क्या किया जाता है?
दिवाली के दिन पूजाघर में रखें मोरपंख
दिवाली के दिन अपने पूजाघर में मोरपंख (मोरपंख उपाय)जरूर लगाएं। इससे घर में कभी नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है और घर में खुशियों का भी आगमन होता है। इसलिए दिवाली में अपने घर में मोरपंख अवश्य लगाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों