Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:15 AM IST

जानें हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या है अंतर

साल में कुल तीन तीज आती है। जिसमें हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज शामिल है। तीनों तीज में भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। 
Updated:- 2023-08-17, 16:46 IST
teej upay

तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। वहीं साल में कुल तीन तीज आती है। जिसमें हरियाली तीज, कजरी तीज औरद हरतालिका तीज शामिल है। वहीं इन सभी में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है।

यह हर साल श्रावणी माह के शुक्ल पक्ष कजी तृतीया तिथि कतो मनाई जाती है। वहीं कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। साथ ही हरियाली तीज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया को पड़ती है। आइए आज इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से इन तीनों तीज के महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

हरियाली तीज ( दिनांक 19 अगस्त 2023) 

hariyali teej   aug

हरियाली तीज इस साल दिनांक 19 अगस्त को मनाई जाएगी। यह हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इसे श्रावणी तीज के नाम से भी जानते हैं। यह महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिल और मां पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। यह व्रत कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। इस तीज में उनके ससुराल से वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार, मेंहदी भेजी जाती है। 

हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 33 मिनट तक है।

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej Daan: हरियाली तीज के दिन करें इन चीजों का दान

कजरी तीज (दिनांक 2 सितंबर 2023) 

हरियाली तीज के बाद कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व हर साल भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे बुढ़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन (वैवाहिक जीवन उपाय) की सुख-शांति के लिए व्रत रखती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है।

इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दिनांक 1 सितंबर को सुबह 7 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक है। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej Rashi Upay 2023: हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय

upay  aug

हरतालिका तीज (दिनांक 18 सितंबर 2023)

हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र)और माता पार्वती की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। यह व्रत भी निर्जला रखी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रुप में पाने के लिए रखा था। 

इस दिन पहला मुहूर्त सुबह 06 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 34 मिनट तक है। 

दूसरा मुहूर्त सुबह 09 बजकर 11 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक है।

तीसरा मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से शाम 07 बजकर 51 मिनट तक है।

 

तीनों तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त और अंतर के बारे में विस्तार से जानें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।