Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:32 AM IST

Hariyali Teej Daan: हरियाली तीज के दिन करें इन चीजों का दान

Hariyali Teej Daan: इस साल हरियाली तीज कल यानी दिनांक 19 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।
Updated:- 2023-08-18, 16:11 IST
image

हिंदू पंचांग में हरियाली तीज का त्यौहार दिनांक 19 अगस्त यानी कल मनाया जाएगा। यह सुहागिनों के लिए महापर्व माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए और सुखद जीवन के साथ पुत्र प्राप्ति की कामना करती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से महिलाओं को धैर्य, सम्मान, प्रेम और शक्ति की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है। 

हरियाली तीज के दिन करें चावल का दान

हरियाली तीज के दिन चावल (चावल के उपाय) का दान करना उत्तम माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है और अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है। 

हरियाली तीज के दिन करें गेहूं का दान 

gehu daan

हरियाली तीज के दिन गेहूं का दान से व्रत पूर्ण माना जाता है। अगर आपके पास गेहूं नहीं है, तो आटे (आटे का उपाय) का दान कर सकते हैं। इसे स्वर्ण दान करने के समान माना जाता है।

हरियाली तीज के दिन करें वस्त्र दान 

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं को वस्त्र का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे ग्रहों की स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है और आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय

हरियाली तीज के दिन फलों का करें दान

हरियाली तीज के दिन फलों का दान करने से व्यक्ति को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। 

हरियाली तीज के दिन उड़द और चने की दाल का करें दान 

इस दिन सुहागिन महिलाओं को उड़द और चने की दाल का दान कजरना चाहिए। उसके बाद पानी पीना चाहिए। इससे व्रत सफल माना जाता है और मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को दीजिए हरियाली तीज की बधाई

हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार की चीजें करें दान 

sringaar

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

 

अगर आप भी हरियाली तीज के दिन व्रत रख रही हैं, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।