Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:32 AM IST

Hariyali Teej Rashi Upay 2023: हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय

हरियाली तीज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास और शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन महिलाओं के लिए कुछ उपाय भी बताया गया है। जिसे करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। 
Updated:- 2023-08-10, 10:22 IST
hariyali teej upay

हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। वहीं इस साल हरियाली तीज दिनांक 19 अगस्त दिन शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं इस बार हरियाली तीज पर शुभ संयोग भी बन रहा है। इस दिन सभी महिलाएं अपने हाथों में मेंहदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।

साथ ही निर्जला व्रतड रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए महादेव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। अब ऐसे में इस दिन अगर महिलाएं अपनी राशि के अनुसार पूजा करती और कुछ उपाय करती हैं। तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि राशि के अनुसार महिलाओं को हरियाली तीज के दिन कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है। 

मेष राशि की महिलाएं करें ये उपाय 

मेष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। 

वृष राशि की महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं

वृष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती को लाल फूल अर्पित करना चाहिए और लाल चुनरी चढ़ाना चाहिए। 

मिथुन राशि की महिलाएं सफेद चंदन करें अर्पित 

मिथुन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को हल्दी (हल्दी के उपाय) और भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों को कुछ दान करना चाहिए। 

कर्क राशि की महिलाएं इत्र और सफेद फूल चढ़ाएं

कर्क राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को इत्र और सफेद फूल चढ़ाना चाहिए और इस मंत्र का जाप करना चाहिए।  

'ॐ नमः शिवाय'

सिंह राशि की महिलाएं शिवलिंग पर दूध अर्पित करें 

shivling remedies

सिंह राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन शिवलिंग पर दूध, चीनी और कच्चे चावल चढ़ाना चाहिए। इस दिन आप पीले रंग का वस्त्र धारण करें। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej 2023: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज पर करें ये उपाय

कन्या राशि की महिलाएं रुद्राभिषेक करें

कन्या राशि की महिलाओं को अपने पति के साथ मिलकर रुद्राभिषेक (रुद्राभिषेक नियम) करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। 

तुला राशि की महिलाएं श्रृंगार का सामान भेंट करें

तुला राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन भगवान शिव को पंचामृत और माता पार्वती को श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। इस दिन हरे रंग का वस्त्र पहनना बहुत शुभ होता है। 

वृश्चिक राशि की महिलाएं शिवलिंग पर इत्र और जल अर्पित करें

वृश्चिक राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन शिवलिंग पर इत्र और जल अर्पित करना चाहिए और मां पार्वती को पीले वस्त्र और चूड़ियां भेंट करें। 

धनु राशि की महिलाएं शिव चालीसा का पाठ करें

इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए और जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्य के हिसाब से दान करना चाहिए। 

मकर राशि की महिलाएं मिठाई का भोग लगाएं

इस राशि की महिलाओं को संध्या के समय चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए और भगवान शिव और माता पार्वती को मिठाई का भोग लगाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बहु क्यों देती है सास को बायना? जानें महत्व

कुंभ राशि की महिलाएं सफेद और गुलाबी वस्त्र भेंट करें

कुंभ राशि की महिलाओं को इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती को गुलाबी वस्त्र भेंट करना चाहिए। 

मीन राशि की महिलाएं मां पार्वती को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं

sringar samagri

मीन राशि की महिलाओं को इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती को पीले रंग के वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करना चाहिए।

 

अगर आप भी हरियाली तीज के दिन व्रत रख रहीं हैं, तो अपनी राशि के अनुसार इन उपायों को जरूर अपनाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।