navah parayan path kaise karna chahiye

क्या है नवाह्न पारायण पाठ जो नवरात्रि के नौ दिनों तक पढ़ा जाता है?

आप में से बहुत से लोग नवाह्न पारायण पाठ के बारे में पहली बार सुन रहे होंगे। यह रामचरित मानस का पाठ है, जो नवरात्रि के नौ दिनों तक पढ़ी जाती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 19:41 IST

चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है, इस दौरान लोग व्रत और देवी दुर्गा की उपासना के अलावा नवाह्न पारायण पाठ भी करते हैं। नवाह्न पारायण पाठ के बारे में बहुत कम लोगों को पता है, इसलिए आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में बताएंगे। नवाह्न पारायण पाठ रामचरितमानस का पाठ है, जिसे नवरात्रि के नव दिनों में संकल्प के साथ पढ़ा जाता है। रामचरित मानस में विषय शुचि के साथ-साथ नवाह्न पारायण की भी सूची दी गई होती है, जिसके विश्राम के अनुसार यह पाठ रोजाना नव दिनों तक पढ़ा जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक नवाह्न पारायण पाठ करने के कई विशेष लाभ हैं, यदि आप इस नवरात्रि उपवास और पूजन के अलावा और किसी चीज का पाठ करना चाह रहे हैं, तो रामचरित मानस के इस नवाह्न पारायण पाठ जरूर करें।

नवाह्न पारायण पाठ करने की विधि

navah parayan path

नवाह्न पारायण पाठ अश्विन मास और चैत्र मास की नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान की जाती है। नवाह्न पारायण पाठ आरंभ करने के पहले दिन पंडित जी से संकल्प लें और षोडशोपचार की पूजा करने के बाद पाठ करना शुरू करें। यह पाठ नव दिनों तक चलता है, सुबह नित्य क्रिया से निवृत होकर स्नान करें और शुद्ध कपड़ा पहन, कलश जलाकर पूजन शुरू करें। पूजा के बाद भगवान का स्मरण कर पाठ करना प्रारंभ करें। पाठ के दौरान बार-बार उठने और बात करने से बचें।

नवाह्न पारायण पाठ का नौ विश्राम इस प्रकार से है

  1. पहला विश्राम-बालकाण्ड मंगलाचरण के 120 (क) दोहे तक।
  2. दूसरा विश्राम-बालकांड 120 (क) दोहे से 239 दोहे तक।
  3. तीसरा विश्राम-बालकांड 239 दोहा से बालकाण्ड की पूर्णाहुति तक।
  4. चौथा विश्राम-अयोध्याकाण्ड मंगलाचरण से 116 दोहे तक।
  5. पांचवा विश्राम-अयोध्याकाण्ड दोहा 116 से 236 दोहे तक।
  6. छठवां विश्राम-अयोध्याकाण्ड दोहा 236 से अरण्यकाण्ड दोहा 29 (क) तक।
  7. सातवां विश्राम-अरण्यकाण्ड दोहा 29 (ख) से लंकाकाण्ड दोहा 12 (क) तक।
  8. आठवां विश्राम-लंकाकाण्ड दोहा 12 (ख) से उत्तरकाण्ड दोहा 10 (ख) तक।
  9. नवां विश्राम-उत्तरकाण्ड दोहा 11 से उत्तरकाण्ड की पूर्णाहूति तक।

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: इस बार 8 या 9, कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें माता की सवारी का महत्व और संकेत  

नवाह्न पारायण पाठ करने के लाभ

navah parayan path in hindi

  • नवाह्न पारायण पाठ करने से मन शांत होता है (नवरात्रि पूजा उपाय) ।
  • वहीं अगर आपने इसे किसी कार्य या मनोकामना की पूर्ति के लिए संकल्प लेकर शुरू किया है, तो भगवान आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।
  • नौ दिनों तक घर में नवाह्न पारायण पाठ से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
  • नवाह्न पारायण पाठ करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि व्रत में नहीं लगेगी भूख और कमजोरी, फलाहार में शामिल करें ये व्यंजन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;