
28 दिसंबर 2025, रविवार का दिन पौष महीने का आखिरी रविवार है आज के दिन अष्टमी तिथि दोपहर 12:01 तक रहेगी। सनातन धर्म में शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि जया तिथि की श्रेणी में आती है यह शक्ति साहस से जुड़ी हुई मानी जाती है। यह तिथि मां दुर्गा को समर्पित है इसलिए इस दिन किए गए कार्य में हमेशा विजय ही प्राप्त होती है।
आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज पौष महीने का आखरी रविवार है और वैसे भी रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है जो की तेज का प्रतीक माने जाते हैं। जब भी दुर्गा अष्टमी और रविवार का दिन पड़ता है तो यह अद्भुत सहयोग बनाता है। आज का दिन शारीरिक और मानसिक शक्ति प्रदान करने वाला होता है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और मीन राशि में चंद्रमा का प्रभाव रहेगा। मीन राशि और नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन शुभ काम करने वाला होता है। आज चंद्रमा मीन राशि में रहेगा, इसलिए आज के दिन स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देना चाहिए। आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| पौष शुक्ल अष्टमी (दोपहर 12:01 तक) | उत्तराभाद्रपद | रविवार | वरियान | बव |

| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 49 मिनट |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 33 मिनट |
| चंद्रोदय | दोपहर 12 बजकर 11 मिनट |
| चंद्रास्त | रात 01 बजकर 08 मिनट |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 29 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05 बजकर 30 मिनटसे 05 बजकर 58 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | शाम 04:12 से 05:33 बजे तक |
| यमगंड | दोपहर 12:11 से 01:31 बजे तक |
| गुलिक काल | दोपहर 02:52 से 04:12 बजे तक |
आज अष्टमी तिथि है जो की देवी दुर्गा से जुड़ी मानी जाती है और देवी दुर्गा शक्ति की साधना का एक महत्वपूर्ण साधन है। साथ में जया तिथि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती है और हमारी आत्मविश्वास को बढ़ाकर हमें विजय प्रदान करती है। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब चल रहा है या फिर कॉन्फिडेंस में कमी हो या फिर कोई काम लंबे समय से पेंडिंग चल रहा है उनके लिए आज का दिन खास माना जाता है। आज मीन राशि के कारण किसी भी तरह का उपवास या कठोर तपस्या से बचना चाहिए और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता है और सूर्य ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं पौष के महीने में रविवार का महत्व इसलिए होता है कि इस समय सर्दी का समय होता है और यह समय आने वाले समय से लड़ने को हमें मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने का संकेत देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिनका सूर्य कमजोर होता है या फिर जो बार-बार बीमार पड़ता है या उसकी आत्मविश्वास में कमी है तो वह रविवार के दिन सूर्य की पूजा करें तो उसे इन सब चीजों से छुटकारा मिलता है और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
आज का नक्षत्र जो है तपस्या का कारक है यह हमारे जीवन में धैर्यता प्रदान करता है। मीन राशि भावनात्मक राशि है यह एक अत्यंत संवेदन सील राशि होती है इसलिए आज के दिन किसी भी तरह से भावना में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए।
आज के दिन अधिक से अधिक पूजन पाठ करना चाहिए और जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। आज विशेष रूप से मां दुर्गा को श्रृंगार अर्पित करते हुए दुर्गा जी की 32 नाम का उच्चारण करना चाहिए। आज सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ अभिजीत मुहूर्त में करना चाहिए। आज के दिन गाय को गुड और चने अवश्य खिलावें।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।