herzindagi
chaitra navratri jyotish upay

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें ये 7 महाउपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को रोजाना उनका प्रिय पुष्प मोगरा चढ़ाएं। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को मोगरा अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Editorial
Updated:- 2024-03-22, 12:38 IST

Chaitra Navratri 2024 Ke Upay: हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, दिन मंगलवार से शुरू हो रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार पड़ने वाली चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत खरमास में हो रही है। ऐसे में  ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ उपायों को करने से आप मां दुर्गा का आशीर्वाद और अपने जीवन के संकटों से मुक्ति पा सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2024 के महाउपाय

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को रोजाना उनका प्रिय पुष्प मोगरा चढ़ाएं। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को मोगरा अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

chaitra navratri  upay

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के आगे चौमुखी दीया अवश्य जलाएं। ऐसा माना जाता है कि सरसों के तेल का चौमुखी दीया जलाने से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: इस बार 8 या 9, कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें माता की सवारी का महत्व और संकेत

चैत्र नवरात्रि के दौरान जौ बोते समय उसकी मिट्टी में एक चांदी का सिक्का अवश्य गाढ़ दें और नवमी के दिन उस सिक्के को जौ से निकालकर घर की तिजोरी में रख दें। 

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा के बाद रोजाना एक लाल पुष्प लेकर उसे घर की पूर्व दिशा में गाढ़ आएं। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। 

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के स्तोत्र 'दुर्गासप्तशती का पाठ' अवश्य करें। इस पाठ को करने से मां दुर्गा आपके सभी कष्ट हर लेंगी और आपके जीवन में शुभता का आगमन होगा।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ

चैत्र नवरात्रि के दौरान लाल रंग के कपड़े में 5 कौड़ियां रखें और उसे एक मिट्टी के बर्तन में रखकर तुलसी के पास स्थापित कर दें। ऐसा करने से ग्रह दोष शांत होगा।

chaitra navratri  ke upay

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के चरणों में लाल चंदन अर्पित कर उसे अपने मस्तक पर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको और आपके परिवार को लगी बुरी नजर उतर जाएगी।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर चैत्र नवरात्रि के दौरान कौन से महाउपाय करने चाहिए और क्या हैं उनसे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi, wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।