श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा से जुड़ी ये 5 खास बातें आप भी जानें

रथ यात्रा का महापर्व प्रारंभ होने वाला है, इस पर्व को जगन्नाथ में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस पर्व में भगवान श्री कृष्ण, बलराम और सुभद्रा को रथ में बिठाकर उनकी मौसी के घर ले जाया जाता है। रथ यात्रा के इस खास और शुभ अवसर पर आज हम आपको भगवान श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा के बारे में कुछ खास जानकारी देंगे। इस लेख में हमने यह बताया है कि सुभद्रा की माता कौन थी और वह भगवान श्री कृष्ण की बहन किस नाते से हुईं। चलिए आगे इस लेख को पढ़ते हैं और जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।
सुभद्रा के बारे में पांच खास बातें

- सुभद्रा वासुदेव की पहली पत्नी रोहिणी की बेटी थीं। वहीं श्री कृष्णदेवकी के पुत्र थे। इसी तरह से श्री कृष्ण, बलराम और सुभद्रा की माताएं अलग थी, लेकिन तीनों के पिता एक ही थे। बलदाऊ की माता भी रोहिणी ही थी।
- श्री कृष्ण ने सुभद्रा का विवाह अपने परम मित्र और बुआ कुंती के बेटे अर्जुन से किया था। लेकिन बलदाऊ चाहते थे कि सुभद्रा का विवाह दुर्योधन से हो। बलराम के इसी हठ के कारण भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के द्वारा सुभद्रा का हरण करवाया था। बाद में फिर द्वारकापुरी में अर्जुन और सुभद्रा का विवाह सभी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था।
इसे भी पढ़ें: महाभारत कथा से जुड़ी वो 5 खूबसूरत महिलाएं जिनके बारे में नहीं जानते अधिकतर लोग!
- सुभद्रा के साथ विवाह करने के एक साल तक अर्जुन द्वारका में रहे और बाकी समय पुष्कर में बिताया था। 12 साल बीतने के बाद अर्जुन सुभद्रा के साथ इंद्रप्रस्थ वापस आए थे।
- सुभद्रा बलराम की सगी बहन थी और सुभद्रा के अलावा बलराम की दो और बहने थी। पहली एकानंगा (यह माता यशोदा की पुत्री थीं), दूसरी मां योग माया (इनका जन्म देवकी के गर्भ से हुआ है और यह सती माता की महामाया अवतार हैं)। मां योगमाया ही कंस के पटकने पर हाथों से छूटकर महामाया का रूप लिया था। कहा जाता है कि मां योगमाया ही विन्ध्याचल पर्वत में देवी के रूप में विराजमान हैं। मां योग माया भी भगवान कृष्ण की बहन थी।
- सुभद्रा और अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु था, जिसकी मृत्यु महाभारतके चक्रव्यूह में फंसने के बाद, दुर्योधन और कर्ण के साथ आठ लोगों ने मिलकर हत्या कर दिया था। अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा थी, जिसके गर्भ से ही राजा परीक्षित का जन्म हुआ और इनके पुत्र हुए जनमेजय।
इसे भी पढ़ें: Mahabharat Katha: कौन था आधे धड़ वाला जरासंध जिसने रचा था श्री कृष्ण की मृत्यु का षड्यंत्र
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Hotstar, Quora
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।