Vastu Shastra Tips:घर के मुख्य द्वार पर तोरण बांधने का हिंदू धर्म में खास महत्व है, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता है। लेकिन क्या आप जानती हैं, कि घर में बाहर मेन डोर पर रखे पायदान के नीचे कुछ चीजों को रखने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक छोटी-बड़ी चीज व्यक्ति के जीवन और ग्रह दोष पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वास्तु नियमों के अनुसार चीजों का प्रयोग करता है तो उसका लाभ मिलता है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पायदान के नीचे इन तीन चीजों को रखने से आपके जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है। आइए आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं इन चीजों के बारे में-
फिटकरी को पायदान के नीचे रखने से क्या होता है?
भारतीय परंपरा, वास्तु शास्त्र और टोटके में फिटकरी एक शक्तिशाली और शुद्ध करने वाला तत्व माना जाता है। फिटकरी को घर के मुख्य दरवाजे के पायदान के नीचे दबाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को सोखने की शक्ति होती है। इसे दरवाजे के नीचे रखने से बाहरी नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, फिटकरी आर्थिक रुकावटों और खर्च की अधिकता को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा फिटकरी वातावरण को हल्का, शुद्ध और स्थिर बनाती है, जिससे घर के सदस्य मानसिक रूप से शांत और केंद्रित रहते हैं।
इसे भी पढ़ें-Ekadashi Vrat List May 2025: मई महीने में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां, जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें
हल्दी को पायदान के नीचे रखने से क्या होता है?
भारतीय परंपरा और वास्तुशास्त्र में हल्दी को अत्यंत पवित्र, शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में उत्तर-पूर्व दिशा या मुख्य द्वार से संबंधित कोई दोष है, तो हल्दी जैसे शुद्धिकरण तत्वों का उपयोग उसमें संतुलन लाने में सहायक होता है। हल्दी की गांठ घर में लक्ष्मी का प्रवेश आसान बनाती है। दरवाजे के नीचे रखने से आर्थिक स्थिरता और बरकत बनी रहती है।
अलसी के बीज को पायदान के नीचे रखने से क्या होता है?
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अलसी के बीज का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को रोकने और धन-समृद्धि को आकर्षित करने के लिए किया जाता है। जब इन्हें मुख्य दरवाजे के पायदान के नीचे दबाया जाता है, तो इसके पीछे विशेष मान्यताएं जुड़ी होती हैं। अरसी के बीजों को धन आकर्षित करने वाले बीज माना जाता है। यह आर्थिक रूप से घर को मजबूत करने का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें-Astrology Tips: चीटियों को चीनी खिलाने से क्या होता है? ज्योतिषाचार्य से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों