भारतीय संस्कृति और धर्म के अनुसार प्रत्येक जीव का अपना एक खास महत्व और इन्हें देवी-देवताओं का अंश माना जाता है है। लेकिन इसके बावजूद आमतौर पर लोग चीटियों को नजरअंदाज या पैर से कुचलते हुए निकल जाते हैं। बता दें कि हिंदू धर्म इन चींटियों को भगवान विष्णु का अंश माना जाता है। ऐसे में इन जीवों को भोजन देने से पुण्य और शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार, काली चींटियों शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि इन चींटियों को भगवान शनिदेव का आर्शीवाद प्राप्त है। हो सकता है आपने कभी न कभी यह सुना होगा कि काले रंग को दाना खिलाने से ग्रह दोष कम होते हैं। अब ऐसे में मन में सवाल आता है कि आखिर इन्हें अन्न या अनाज में क्या खिलाना हमारे ग्रह को शांत रख सकता है। अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल आ रहा है, तो बता दें कि इसके लिए आप इन्हें चीनी खिला सकती हैं। चलिए इसके बारे में पंडित उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं-
चींटियों को चीनी खिलाने से क्या होता है?
ज्योतिष पंडित उदित नारायण त्रिपाठी के अनुसार, चींटियों को चीनी खिलाने से ग्रहों की स्थिति को शांत करता है। खासकर शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों की शांति के लिए यह उपाय अत्यंत उपयोगी माना जाता है। यह न सिर्फ आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि धन, सुख और सौभाग्य को भी आकर्षित करता है।
चींटियां किसका प्रतीक है?
हिंदू धर्म में चींटियां को संगठन, परिश्रम और अनुशासन का प्रतीक होती हैं। जब आप उन्हें भोजन कराते हैं, तो यह कर्म और सेवा का प्रतीक होता है। इससे आपकी कुंडली में मौजूद दोषों का प्रभाव कम हो सकता है और रुके हुए कार्यों में प्रगति दिखाई देने लगती है।
कब और कैसे खिलाना चाहिए चींटियों को चीनी?
चींटियों को चीनी खिलाने के लिए किसी खास प्रकार के समय तिथि या पहर की जरूरत नहीं है। आप किसी भी समय उन्हें चीनी अर्पण कर सकती हैं। लेकिन अक्सर लोग सुबह या शाम के समय भोजन देते हैं। चीनी के रूप में आप उन्हें बूंदी, टॉफी या लड्डू दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के लिए कैसे खिलाएं चींटियों को आटा? यहां जानें विधि और नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों