चांदी के सिक्के किस रंग के कपड़े में रखने से आएगी खुशहाली और बरकत, ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में चांदी का सिक्का बेहद पुजनीय माना जाता है। जब भी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है तो उसमें चांदी का सिक्का जरूर चढ़ाया जाता है। अब ऐसे में अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो आइए इस लेख में एक उपाय के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
keep silver coins in red clothes for happiness wealth and money

हिंदू धर्म में चांदी को एक पवित्र धातु माना जाता है और इसे शुभता, शुद्धता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। चांदी के सिक्के की पूजा का विशेष महत्व है, खासकर धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए। यह देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से जुड़ा हुआ है। हिंदू धर्म में चांदी को एक पवित्र धातु माना जाता है और इसे शुभता, शुद्धता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। चांदी के सिक्के की पूजा का विशेष महत्व है। खासकर धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए। यह देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें, चांदी का संबंध चंद्रमा से है। पूर्णिमा जैसे शुभ अवसरों पर चांदी के सिक्के की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता आती है। अब ऐसे में अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

लाल कपड़े में चांदी का सिक्का रखने का महत्व

sikka

चांदी को माता लक्ष्मी का प्रिय धातु माना जाता है। लाल रंग भी शुभता, ऊर्जा और मंगल का प्रतीक है। इसलिए, लाल कपड़े में चांदी का सिक्का रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है। यह धन की बरकत को बढ़ाता है और पैसों की कमी को दूर करता है। लाल कपड़ा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इससे जीवन में शुभता बनी रहती है। यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं है या खर्च अधिक होता है, तो लाल कपड़े में चांदी का सिक्का रखने से धन का ठहराव होता है और बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण होता है।
अगर किसी व्यापारी के व्यापार में कोई समस्या आ रही है तो चांदी के सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से व्यापार में वृद्धि होती है।

लाल कपड़े में चांदी का सिक्का कब रखें?

silver

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है, इसलिए इस दिन चांदी का सिक्का लाल कपड़े में बांधकर रखना बहुत शुभ माना जाता है। धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए चांदी के सिक्के को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी, अलमारी या अन्य धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए। कर्ज से मुक्ति पाने और धन हानि से बचने के लिए मां लक्ष्मी को एक चांदी का सिक्का अर्पित करके उसे लाल कपड़े में लपेटकर पर्स में रखने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP