पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की आराधना भी की जाती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, नई जमीन आदि खरीदने की भी परंपरा है। वहीं, धनतेरस के दिन ऐसा माना जाता है कि एक विशेष पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि इस पौधे का संबंध कुबेर देव से है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सा पौधा घर में लगाना चाहिए और क्या हैं उसे लगाने के लाभ।
धनतेरस के दिन घर में कुबेर देव का प्रिय कुबेराक्षी पौधा लगाना चाहिए। इसे कुबेर का पौधा भी कहते हैं। कुबेर का पौधा दिखने में कुछ-कुछ जेड प्लांट जैसा ही होता है लेकिन जेड प्लांट और कुबेर के पौधे मैं फर्क है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Upay 2024: धनतेरस पर करें ये 5 काम, घर में नहीं रहेगी पैसों की कमी
शास्त्रों की मानें तो कुबेर का पौधा धनतेरस के दिन घर में लगाने से धन बाधित करने वाले दोष दूर हो जाते हैं। अगर घर में पैसों की तंगी या दरिद्रता पसरी हुई है तो वह भी दूर होती है और आर्थिक स्थिति सुधरती है।
धनतेरस के दिन घर में कुबेर का पौधा लगाने से कर्ज, अधिक खर्च, अटका हुआ धन आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन में वृद्धि होती है। घर में धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं और धन लाभ होता है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर कहां-कहां दीपक जलाने से मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
धनतेरस के दिन घर में कुबेर का पौधा लगाने से स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है। अगर घर में कोई बीमार है या बार-बार बीमारी का आगमन होता है तो इस पौधे को धनतेरस के दिन घर में अवश्य लगाना चाहिए।
कुबेर का पौधा धनतेरस के दिन घर में लगाने से परिवार के सभी सदस्यों को निरोगी काया का वरदान मिलता है और ग्रह दोष की वजह से बार-बार आती बीमारियां भी दूर होने लग जाती हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर धनतेरस के दिन कौन सा पौधा घर में लगाना चाहिए और क्या हैं उसे घर में लगाने के लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।