Kuber Plant For Money: कैसा होता है कुबेर का पौधा, घर में लगाने से मिलते हैं ये चमत्कारी लाभ

घर में धन लाभ के लिए लोग मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन इसके अलावा एक और पौधा ऐसा है जो शीघ्र धन वृद्धि के लिए जाना जाता है।  
Updated:- 2022-11-16, 17:17 IST
image

Kuber Plant For Money: ज्योतिष में कई प्रकार के पौधों को घर में लगाने का वर्णन मिलता है जिनका प्रभाव मुख्य रूप से धन लाभ में सहायक होता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने, कर्ज से निजात पाने, अत्यधिक खर्च से पीछा छुड़ाने जैसी समस्याओं के लिए कुछ पौधों को घर में लगाने की सलाह दी जाती है। 

खासतौर पर मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए अधिक बोला जाता है और ज्यादातर लोग भी इसी पौधे को घर में लगाना प्रेफर करते हैं। हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का ये कहना है कि एक पौधा ऐसा भी है जो मनी प्लांट से ज्यादा और शीघ्र प्रभावकारी है। वो पौधा है कुबेर का पौधा। तो चलिए बिना देरी किये आपको इस पौधे के बारे में समस्त जानकारी दिए देते हैं।      

कैसा होता है कुबेर का पौधा (How Kuber Plant Look Alike) 

kuber plant

  • कुबेर के पौधे को कुबेराक्षी के नाम से भी जाना जाता है। कुबेर का पौधा मनी प्लांट का ही एक रूप होता है लेकिन ज्योतिष में इसका महत्व मनी प्लांट से कहीं अधिक बताया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: Terrace Vastu: छत के इन वास्तु नियमों का करें पालन, बन जाएंगे दौलतमंद

  • कुबेर का पौधा अंदर से हरे रंग का और बाहर से बैंगनी रंग का होता है लेकिन इसकी पत्तियां मनी प्लांट (मनी प्लांट लगाने के नियम) की अपेक्षा छोटी और आगे से गोल होती हैं। इस पौधे का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई गंभीर रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। 
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने इस पौधे को कुबेर देव को उपहार के रूप में दिया था। ऐसे में कुबेर के पौधे को घर में लगाने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।  

कुबेर के पौधे के लाभ (Kuber Plant Benefits) 

benefits of kuber plant

  • घर में कुबेर का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
  • घर में कुबेर का पौधा लगाने से किसी भी प्रकार का वास्तु दोष (वास्तु दोष निवारण के उपाय) ठीक हो जाता है। 
  • घर के साथ साथ दुकान में कुबेर का पौधा लगाने से व्यापार में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है।  

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या बेडरूम में डस्टबिन रखना सही है?

  • कुबेर मंत्र के साथ अगर कुबेर का पौधा लगाया जाए तो इससे धन में अपार वृद्धि होती है।   
  • कुबेर का पौधा लगाने से घर में पसरी बीमारी का भी सफाया हो जाता है। 
  • कुबेर का पौधा लगाने से घर में सुख और शांति का वास होता है। 

 

तो ये थी कुबेर के पौधे से जुड़ी जानकारियां। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

Image Credit: Herzindagi, Pixabay    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।