Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:32 AM IST

Dhanteras 2024: धनतेरस पर कहां-कहां दीपक जलाने से मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन दीपक जलाने की विशेष मान्यता है। अब ऐसे में इस दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-10-23, 07:30 IST
which direction should lit lamp for prosperity on dhanteras

सनातन धर्म में सभी त्योहारों को महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं कार्तिक माह में पड़ने वाली पंच दिवसीय त्योहार का आगमन धनतेरस के दिन से होता है और इस त्योहार का समापन भाईदूज के साथ होता है। बता दें, धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन दीपक जलाने की विशेष मान्यता है। अब ऐसे में इस दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ फलदायी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

धनतेरस के दिन पूजाघर में जलाएं अखंड ज्योत

what-is-the-meaning-of-lamp-flame-changing-its-colour

धनतेरस के दिन पूजाघर में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा पूजाघर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही धन और समृद्धि में भी वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि अखंड ज्योत जलाने से सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। पूजाघर में अखंड ज्योति जलाने से वास्तुदोष से छुटकारा मिल जाता है।

धनतेरस के दिन ईशान कोण दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण दिशा को देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आप अगर इस दिशा में दीपक जला रहे हैं, तो आटे का दीपक जलाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व

धनतेरस के दिन तुलसी के पास जलाएं दीपक

धनतेरस के दिन संध्या के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना सौभाग्यशाली माना जाता है। घी का दीपक सबसे पवित्र माना जाता है। तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति से भी दूर हो जाता है।

धनतेरस के दिन तिजोरी के पास रखें दीपक

धनतेरस के दिन तिजोरी के पास घी का दीपक जरूर रखें। ऐसी मान्यता है कि तिजोरी के पास घी का दीपक रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 10 चीजें, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

धनतेरस के दिन रसोईघर में जलाएं दीपक

vastu-tips-for-lighting-diyas-earthen-lamps-f

धनतेरस के दिन रसोईघर में दीपक जलाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन घी का दीपक जलाएं। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर दीपक रखने से मां अन्नपूर्ण की कृपा बनी रहती है और घर का अन्न भंडर भी भरा रहता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।