Karwa Chauth Par Baal Dhone Ke Niyam

Karwa Chauth 2025 Head Wash Rules: करवा चौथ पर बाल धोने से जुड़ी वो सच्चाई, जो अब तक किसी ने नहीं बताई

करवा चौथ 2025 पर बाल धोना शुभ है या अशुभ? एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार बताते हैं शास्त्रों और लोक परंपराओं के अनुसार व्रत के दिन सिर धोने के सही नियम। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से इस परंपरा का अर्थ और शुद्धता व आस्था के बीच सही संतुलन जानें।
Editorial
Updated:- 2025-10-10, 12:22 IST

करवा चौथ (Karwa Chauth) भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण व्रत है, जो उनके सुहाग, समर्पण और पति के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करती हैं। यह पर्व जितना धार्मिक विधानों पर आधारित है, उतना ही यह सदियों से चली आ रही लोक परंपराओं और मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है।

व्रत के नियमों और अनुष्ठानों को लेकर अक्सर महिलाओं के मन में एक आम दुविधा रहती है कि क्या इस दिन बाल धोने चाहिए या नहीं? इस प्रश्न का सही उत्तर जानने के लिए हमें शास्त्रों के विधान और लोक परंपराओं दोनों को समझना होगा। इसके बारे में हमें एस्‍ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार बता रहे हैं।

Why do some women avoid hair wash on Karwa Chauth

लोक परंपरा का नजरिया

  • करवा चौथ से जुड़ी अनेक लोक मान्यताएं हैं, जिनका पालन सदियों से किया जाता रहा है। जैसे सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करना, सोलह श्रृंगार करना और शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलना।
  • भारत के कई क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तर भारत में, यह लोक मान्यता प्रचलित है कि करवा चौथ के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। माना जाता है कि यह परंपरा इसलिए बनी, क्योंकि व्रत के दिन सुबह जल्दी पूजा-पाठ की तैयारी शुरू हो जाती थी और समय की कमी के कारण महिलाएं एक दिन पहले ही बाल धो लेती थीं।
  • कुछ परिवारों में इसे 'व्रत के दिन सफाई के काम न करने' की परंपरा भी माना जाता है। हालांकि यह सिर्फ लोक-विश्वास है, शास्त्रों में ऐसा कोई नियम नहीं बताया गया है।

इसे जरूर पढ़ें: करवा चौथ के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें सरगी का सेवन, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

शास्त्रों के अनुसार क्या है सही?

  • धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि व्रत या पूजा करने से पहले शारीरिक और मानसिक शुद्धि अत्यंत आवश्यक है। स्नान करने और बाल धोने से शरीर की बाहरी पवित्रता आती है और मन एकाग्र रहता है। इसलिए, करवा चौथ के दिन स्नान और बाल धोना पूरी तरह सही और जरूरी है।
  • यदि आप चाहें तो ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय से पहले) में स्नान और बाल धोकर सरगी ग्रहण करें, यह सबसे शुभ माना गया है।

Should women wash their hair on Karwa Chauth

परंपरा और शुद्धता का संतुलन

  • करवा चौथ के दिन बाल धोने पर कोई धार्मिक रोक नहीं है।
  • शास्त्रों का मानना है‍ कि बाल धोना और स्नान शुद्धता के लिए जरूरी है।
  • लोक परंपरा का मानना है कि कुछ क्षेत्रों में इसे टालने की मान्यता सिर्फ सुविधा और पुरानी आदतों पर आधारित है।

इसे जरूर पढ़ें: व्रत की हर रस्म में ढला है सुहाग का रंग, खुशियों से भरा रहे आपका जीवन...करवा चौथ के अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

आप अपने घर की परंपराओं का सम्मान करते हुए, शुद्ध मन और शरीर से व्रत करें। अगर आप चाहें तो निश्चिंत होकर बाल धो सकती हैं और पूरे पवित्र भाव से अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रख सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या करवा चौथ के दिन बाल धो सकते हैं?
करवा चौथ के दिन बाल धोने पर कोई धार्मिक रोक नहीं है।
क्या व्रत के दौरान बाल धोना जरूरी है?
शास्त्रों का मानना है‍ कि बाल धोना और स्नान शुद्धता के लिए जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;