Karwa Chauth 2023 Puja Thali Vastu: करवा चौथ पर ऐसी होनी चाहिए पूजा की थाली, जानें वास्तु नियम

इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को पड़ेगा। इस दिन चंद्र पूजन का विशेष महत्व है। शाम की पूजा के लिए करवा चौथ की थाली तैयार की जाती है। 

puja thali vastu

Vastu Tips: इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, दिन गुरुवार को पड़ेगा। इस दिन चंद्र पूजन का विशेष महत्व है।

शाम की पूजा के लिए करवा चौथ की थाली तैयार की जाती है। पूजा की थाली का वास्तु के मुताबिक होना जरूरी है।

ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पूजा थाली में क्या और कैसे रखना चाहिए।

करवा चौथ 2023 पूजा की थाली में रखें दिया (Karwa Chauth 2023 Keep Diya in Puja Plate)

पूजा की थाली में दिया रखना चाहिए। इसी दिये से पति और चांद की आरती उतारी जाती है। ध्यान रहे कि घी का दिया ही जलाएं।

karwa chauth  puja plate vastu tips

करवा चौथ 2023 पूजा की थाली में रखें कलश (Karwa Chauth 2023 Keep Kalash in Puja Plate)

पूजा थाली में वास्तु अनुसार कलश या करवा भी होना ज़रूरी है। करवे का रंग लाल होना चाहिए और कलावा (कलावा बांधने के नियम) भी अवश्य बांधें।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth Fast Shubh Muhurat 2023: कब है करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त और महत्व समेत जानें चांद निकलने का समय

करवा चौथ 2023 पूजा की थाली में रखें छलनी (Karwa Chauth 2023 Keep Chhalni in Puja Plate)

करवा चौथ की थाली में छलनी भी रखनी चाहिए। ध्यान रहे कि छलनी नई हो। टूटी हुई छलनी थाली में रखने से बचना चाहिए।

करवा चौथ 2023 पूजा की थाली में रखें चावल (Karwa Chauth 2023 Keep Chawal in Puja Plate)

करवा चौथ की पूजा की थाली में अक्षत भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वास्तु अनुसार, पूरे चावल (चावल के उपाय) रखें और टूटे चावल रखने से बचें।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth Gifts 2023: करवा चौथ के दिन पति अपनी पत्नी को न दें ऐसा तोहफा, बिगड़ सकता है रिश्ता

करवा चौथ 2023 पूजा की थाली में रखें कुमकुम (Karwa Chauth 2023 Keep Kumkum in Puja Plate)

करवा चौथ की पूजा की थाली में कुमकुम अवश्य होना चाहिए क्योंकि पूजा के बाद पति उसी कुमकुम से पत्नी की मांग भरता है।

karwa chauth  puja plate vastu tips in hindi

करवा चौथ 2023 पूजा की थाली में रखें सूखे मेवे (Karwa Chauth 2023 Keep Sukhe Meve in Puja Plate)

पूजा की थाली में सूखे मेवे भी रखें। चंद्र पूजन के बाद यह सूखे मेवे भगवान को चढ़ाने से वैवाहिक जीवन बहुत सुखद होता है।

अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं तो पूजा की थाली लगाने से पहले यहां इस लेख के माध्यम से करवा चौथ की पूजा थाली से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखें और वास्तु अनुसार ही सामग्री थाली में रखें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP