herzindagi
sacred thread

बिना इन नियमों को जाने न बांधें हाथ में कलावा, हो सकता है अशुभ

हिन्दू धर्म में कलावे को पवित्र माना जाता है। इसी कारण से हाथ में कलावा बांधने की परंपरा भी है लेकिन कलावा बांधने के कुछ नियम होते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-01-27, 14:32 IST

Hath Mein Kalava Pahan Ne Ke Niyam: हिन्दू धर्म में कलावा एक बहुत ही पवित्र धागा माना जाता है। जहां एक ओर कलावे को पहनने के कई चमत्कारी लाभ हैं तो वहीं कलावे को धारण करने के कई नियम भी हैं।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको हाथ में कलावा धारण करने से पहले के कुछ जरूरी नियम बताने जा रहे हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है।

हाथ में कलावा बांधने के नियम (Rules To Wear Sacred Thread In Hand)

sacred thread in hand rules

  • हाथ में कलावा धारण करने से पूर्व यह देख लें कि कलावा (पूजा केदौरान हाथ में क्यों बांधा जाता है कलावा) सूत का बना हुआ हो।
  • हाथ में कलावा धारण करने से पूर्व मंत्रोच्चार के साथ ही इससे पहनना चाहिए।
  • हाथ में कलावा धारण करने से पूर्व इस बात पर ध्यान दें कि कलावा पूजा-पाठ के बाद ही पहननें।
  • पूजा-पाठ के बिना अकारण ही कलावा बिना किसी मंत्र के पहनने से वह अशुभ परिणाम दिखाता है।
  • कलावे के रंग पर भी ध्यान दें। यह बेहद जरूरी है कोई कलावा लाल, पीला या सफेद रंग का हो।
  • यह तीनों रंग पूजा-पाठ में शुभ माने जाते हैं और इन रंगों के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आता है।

इसे जरूर पढ़ें:बात-बात पर आता है गुस्सा तो इन ज्योतिष उपायों पर करें अमल

  • इस बात पर विशेष ध्यान कि कलावा बांधने के बाद इसे बदलें जरूर।
  • यानी कि अगर हाथ में कलावा बांधे हुए 1 हफ्ता हो गया है। तो इसे फौरन बदल लें।
  • ध्यान रहे कि बदलने के बाद भी दूसरा कलावा पूर्ण विधि के साथ ही पहनना है।
  • पुराने कलावे को यूं ही फेंके नहीं। कलावा मंत्र शक्ति से सज्ज होता है।
  • ऐसे में पुराने कलावे को पीपल या किसी पूजनीय वृक्ष के नीचे रख दें।
  • कलावे को वृक्ष के पास रखते हुए भी इस बात का ध्यान रखें कि इसे मिट्टी में गाढ़ें।

यह विडियो भी देखें

हाथ में कलावा बांधने के लाभ (Benefits To Wear Sacred Thread In Hand)

how to wear sacred thread in hand

  • हाथ में नारंगी रंग का कलावा बांधने से शिक्षा और एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है।
  • हाथ में सफेद रंग का कलावा बांधने से वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:हवन और यज्ञ को एक समझने की न करें भूल, जानें गहरा अंतर

  • हाथ में नीले रंग का कलावा बांधने से शनि ग्रह मजबूत होते हैं और शनि की कृपा बरसती है।
  • हाथ में लाल या पीले रंग का कलावा बांधने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

तो ये थे हाथ में कलावा बांधने के जरूरी नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।