Karwa Chauth 2023: कुंवारी लड़कियां इस तरह रखें होने वाले पति के लिए व्रत

Karwa Chauth Puja: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन चांद की पूजा करने और व्रत रखने से अखंड सौभग्य मिलता है।
मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अगर निर्जल इस व्रत को पूर्ण कर लेती हैं तो उनके वैवाहिक जीवन के सभी कष्ट और तनाव हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।
वहीं, ऐसा भी माना जाता है कि कुंवारी लड़कियों को भी करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत को रखना कुंवारी लड़कियों के लिए गलत नहीं होता है।
हालंकि एक सुहागिन के करवा चौथ का व्रत रखने और एक कुंवारी लड़की के इस व्रत को रखने की विधि में बहुत गहरा अंतर शास्त्रों में बताया गया है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि एक कुंवारी लड़की या जिसका विवाह तय हो चुका हो, वह लड़की करवा चौथ व्रत का निर्वाह कैसे करे।
करवा चौथ 2023 कुंवारी लड़कियों के लिए पूजा विधि
- शास्त्रों में लड़कियों को कुंवारी तीन अवस्था में कहा जाता है: पहली वो जो असल में कुंवारी होती हैं, दूसरी वो लड़की जिसका विवाह तय हो चुका होता है।
- असल में अगर किसी लड़की का विवाह (जल्दी विवाह के उपाय) सिर्फ तय हुआ हो और अन्य रीति-रिवाज न हुए हों तब ऐसी अवस्था में भी लड़की कुंवारी ही मानी जाती है।
- वहीं, तीसरी वो लड़की जिसका विवाह तय हो चुका हो और उसकी सगाई भी हो गई हो तब भीमंगेतर होने के बाद भी वह कुंवारी ही कहलाती है।
- अब अगर आप इन तीनों में से किसी भी अवस्था में हैं तो आप कुंवारी ही हैं और आपको करवा चौथ की पूजा विधि अलग तरह से करनी चाहिए।
- कुंवारी लड़कियों को निर्जला व्रत रखने से बचना चाहिए। हालांकि कुंवारी लड़कियां निराहार व्रत रख सकती हैं। ऐसा व्रत रखना आपके लिए शुभ होगा।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023 Puja Thali Vastu: करवा चौथ पर ऐसी होनी चाहिए पूजा की थाली, जानें वास्तु नियम
- करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़कियों को सिर्फ चांद की ही नहीं बल्कि भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) और माता पार्वती की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए।
- कुंवारी लड़कियों को सोलह श्रृंगार नहीं करना चाहिए। हालांकि वह मेहंदी लगा सकती हैं। अगर सुहागिन की बची महंदी लगाएं तो यह बहुत शुभ होगा।
अगर आप भी कुंवारी लड़कियों में से एक हैं और या आपकी शादी जल्दी ही होने वाली है तो होने वाले पति के लिए करवा चौथ के दिन आप इस लेख में बताई गई विधि के अनुसार अपनी पूजा संपन्न कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।