Kamika Ekadashi Puja Vidhi 2025: मोक्षदायिनी कामिका एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पूजन विधि, नियम और व्रत का लाभ

Kamika Ekadashi 2025 Puja Kaise Kare: हिंदू धर्म में एकादशी का महत्व बेहद खास होता है। लेकिन सावन के महीने में पड़ने वाली एकादशी का महत्व अलग होता है। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कामिका एकादशी की पूजन विधि, नियम और व्रत का लाभ।
image

हिंदू धर्म में हर तिथि का अलग महत्व होा है। एकादशी सबसे बड़ी मानी जाती है। इसलिए कई सारे लोग एकादशी का व्रत करते हैं। इसे करने से दुख दूर होते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। सावन में पड़ने वाली कामिका एकादशी भी बेहद खास होती है। इसमें लोग कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि में व्रत करते हैं। आइए आर्टिकल में जानते हैं कामिका एकादशी पूजन विधि, नियम और व्रत के लाभ।

क्या है कामिका एकादशी व्रत पूजा विधि?

  • कामिका एकादशी में भी चावल खाने की मनाही होती है। ऐसे में व्यक्ति एक दिन पहले ही चावल का त्याग कर देता है।
  • इसके बाद आपको ब्रह्म मूहुर्त में उठकर स्नान करना है। स्नान के पानी में आप गंगाजल का इस्तेमाल करें।
  • फिर आपको साफ कपड़ों को धारण करना है।
  • इसके बाद घर के मंदिर को साफ करें और पीले या सफेद फूलों से सजाएं।
  • पीले वस्त्र पहनाकर विष्णु जी की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं।
  • तुलसी पत्र, पीले फूल, चंदन, अक्षत, पंचामृत, धूप और दीप को जलाएं।
  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • इसके बाद कामिका एकादशी की व्रत कथा को सुने।
Kamika ekadshi

कामिका एकादशी के व्रत नियम क्या हैं?

  • इस दिन आपको ब्रह्मचर्या का पालन करना है। साथ ही, झूठ, निंदा, क्रोध नहीं करना है।
  • आपको सात्विक भोजन ही ग्रहण करना है, जिसमें आप किसी भी प्रकार के चावल नहीं खा सकते।
  • आपको व्रत के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  • कामिका एकादशी में दिन के समय बिल्कुल भी न सोए।
  • रात के समय विष्णु भगवान के मंत्रों का उच्चारण करना है।

कामिका एकादसी व्रत करने के लाभ

  • आप इस एकादशी के व्रत को करने से पापों से मुक्त हो जाएंगे।
  • इस एकादशी के व्रत से आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।
  • धन-धान्य का लाभ और जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी।
  • पूर्वजों को शांति मिलेगी।
Ekadashi

कामिका एकादशी का व्रत करने से केवल मन को शांति ही नहीं मिलती। बल्कि कई सारी समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए आप भी एकादशी के व्रत को सही नियमों के हिसाब से करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या कामिका एकादशी पर फलाहार कर सकते हैं?

    हां, इसमें आप फलाहार ले सकते हैं। साबूदाना, फल, दूध, मेवे आदि सेवन किए जा सकते हैं।
  • क्या कामिका एकादशी में तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं?

    तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। बिना तुलसी के पूजा अधूरी मानी जाती है।