Kamada Ekadashi Bhog 2025: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्या भोग लगाएं?

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस साल कामदा एकादशी 8 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे रखने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यदि आप भी इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो भगवान विष्णु को किन-किन चीजों का भोग अर्पित करना चाहिए, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं दही-चीनी का भोग

कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मीठे दही का भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए। मीठे दही का भोग अर्पित करने से घर में पारिवारिक विवाद समाप्त होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समझ बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: असुर होते हुए भी इन राक्षसों ने क्यों की थी भगवान विष्णु की पूजा?
कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं पीली मिठाई का भोग
भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है। इसलिए, कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले मिष्ठान का भोग अर्पित करना चाहिए। इस शुभ कार्य से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं पंजीरी का भोग
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग भी अर्पित किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि पंजीरी का भोग लगाने से ग्रह दोष दूर होते हैं और ग्रहों की शुभता के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु को 12 रुपए चढ़ाने से क्या होता है?
कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं सफेद लड्डुओं का भोग
भगवान विष्णु को सफेद लड्डू का भोग भी अर्पित किया जा सकता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु श्वेत वस्त्र पहनकर भक्तों को दर्शन देते हैं। सफ़ेद लड्डुओं का भोग लगाने से घर में पारिवारिक शांति बनी रहती है और गृह क्लेश नष्ट हो जाता है।

कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं पंचामृत का भोग
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। पंचामृत का भोग अर्पित करने से घर में लक्ष्मी माता का वास होता है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।