Kaal Bhairav Asthami 2024 Upay: हिंदू धर्म में काल भैरव अष्टमी का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर साल यह खास पर्व मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल काल भैरव अष्टमी 23 नवंबर, दिन शनिवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर काल भैरव की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए, कालाष्टमी को काल भैरव जयंती के रूप में मनाया जाता है।
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, काल भैरव भगवान शिव के ही एक स्वरूप हैं। कहते हैं कि श्री भैरव अपने भक्तों पर बड़ी जल्दी कृपा बरसाते हैं और इनकी उपासना बड़ी ही फलदाई मानी जाती है। ऐसे में, काला्ष्टमी के मौके पर भैरव बाबा की विशेष उपासना करने से जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। साथ ही, इस दिन खास उपाय करने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।
आज के दिन एक खास उपाय को विधि अनुसार करने से व्यक्ति को हर तरह की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। इसके प्रभाव से आप दुनिया की बुरी नजरों से खुद को बचा सकते हैं और परिवार में भी खुशहाली बनी रह सकती है। इसी के साथ कालाष्टमी के दिन आइए ज्योतिषाचार्य परद्युमन जी के बताए इस उपाय के बारे में आपको बताते हैं, जिसका विधि अनुसार पालन करने से सभी समस्याओं का समाधान निकल सकता है।
काल भैरव अष्टमी के दिन करें यह खास उपाय
View this post on Instagram
कालाष्टमी पर श्री भैरव की उपासना करते वक्त आप जो धूप या अगरबत्ती जलाते हैं, उसके राख को लेकर अपने माथे पर जरूर लगाएं। इसे आपको माथे पर तिलक की तरह लगाना है। ऐसा करने से जीवन के हर मोड़ पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यही नहीं, अगर आप यह टीका लगाकर नौकरी या इंटरव्यू के लिए जाते हैं, तो उसके पॉजिटिव रिजल्ट आपको मिल सकते हैं। करियर ग्रोथ के साथ-साथ घर और परिवार में भी खुशहाली बनी रह सकती है।
इसे भी पढ़ें-Kaal Bhairav Jayanti Vrat Katha 2024: क्यों मनाई जाती है हर महीने काल भैरव जयंती? जानें व्रत कथा
काल भैरव अष्टमी पर इस विधि से लगाएं माथे पर तिलक
- श्री भैरव की उपासना करने के बाद, धूप या अगर बत्ती की बची हुई राख को लें।
- दाएं हाथ की बीच की उंगली में पहले राख लगाएं।
- इसके बाद, इसे अपने माथे पर तिलक की तरह लगा लें।
- इसके बाद, 11 बार ओम काल भैरवाय नमः का जाप करें।
- ऐसा करने के बाद, आप अपने जीवन में दिव्य लाभ देखेंगे और बुरी नजर से आपका बचाव होगा।
इसे भी पढ़ें-कालभैरव जयंती के दिन बन रहे हैं शुभ संयोग, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग के बारे में संपूर्ण जानकारी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों