Jyeshtha Month 2024: जल्द शुरू होने वाला है ज्येष्ठ मास, जानें क्या करें और किन चीजों से बचें

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास तीसरा महीना है। वहीं इस साल ज्येष्ठ मास 22 मई 2024 से शुरू हो रहा है और 21 जून 2024 तक चलेगा।

Jyeshtha Month  dos and donts
Jyeshtha Month  dos and donts

(jyeshtha month 2024 dos and donts) हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास तीसरा मास माना जाता है। इस साल ज्येष्ठ मास 22 मई 2024 से शुरू हो रहा है और 21 जून 2024 तक चलेगा। ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में किए गए दान, स्नान और पूजा-पाठ को अत्यंत फलदायी माना जाता है। ज्येष्ठ मास में गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस महीने में किए गए व्रत से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं इस मास में कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करना शुभ माना जाता है और अशुभ भी होता है। इसलिए कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

ज्येष्ठ मास में क्या करना चाहिए? (jyeshtha month 2024 dos)

shrinarayan

  • ज्येष्ठ मास में गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस मास में गंगा स्नान करें और अगर संभव नहीं है, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।
  • ज्येष्ठ महीने में भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • ज्येष्ठ मास में दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी होता है। आप अन्न, वस्त्र, या धन का दान कर सकते हैं।
  • इस महीने में मंत्र जाप करने से मन शांत होता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
  • ज्येष्ठ मास में जरूरतमंदों को दान अवश्य करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में हमेशा शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
  • ज्येष्ठ मास में विशेष रूप से जल का दान करने से लाभ हो सकता है। इसलिए जल का दान अवश्य करें।
  • इस मास में तिल का दान करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

ज्येष्ठ मास में क्या नहीं करना चाहिए? (jyeshtha month 2024 Donts)

jyeshth month  end date

  • ज्येष्ठ मास में दिन में सोना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस महीने में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।
  • ज्येष्ठ मास में परिवार के बड़े पुत्र या पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए।
  • ज्येष्ठ मास में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - इन फूलों को चढ़ाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

  • इस मास में घर में आए पर आए किसी भी व्यक्ति को बिना जल और भोजन के नहीं भेजना चाहिए।

ज्येष्ठ में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से पढ़ें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP