जून महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। अब ऐसे में इस साल जून महीना का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
 june first pradosh vrat 2025 date shubh muhurat significance

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन पूजा प्रदोष काल में की जाती है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो यह व्रत रखने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आपको बता दें, प्रदोष व्रत के दिन देवी पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। अब ऐसे में इस साल जून महीने में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जून महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा?

shiva-parvati-relationship-shivratri-2023

जून महीने का पहला प्रदोष व्रत 8 जून 2025 रविवार को रखा जाएगा। इस दिन ज्येष्ठ माह की शुक्ल त्रयोदशी तिथि होगी और इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है और व्यक्ति के सभी दुख दूर हो सकते हैं।

प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 18 मिनट से रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आपको कुल 2 घंटे 1 मिनट का समय मिलेगा शिव जी की पूजा करने के लिए।
त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 08 जून रविवार को सुबह 07 बजकर 17 मिनट से आरंभ हो रहा है।
त्रयोदशी तिथि का समापन 09 जून सोमवार को सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर होगा।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

प्रदोष व्रत की पूजा का महत्व क्या है?

images (3)

यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही अगर किसी को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ औ माता पार्वती की पूजा करने से सौभाग्य का वरदान मिलता है। व्यक्ति की मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP