Jaya Ekadashi Vrat Niyam 2026: भगवान विष्णु को करना है प्रसन्न, तो जानें व्रत के जरूरी नियम

Jaya Ekadashi 2026 Vrat Niyam: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर एक तिथि जरूरी होती है। किसी न किसी तिथि पर लोग व्रत रखकर भगवान की पूजा करते हैं। एकादशी उनमें से एक है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इस बार माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे जया एकादशी कहते हैं वो 29 जनवरी को पड़ रही है। ऐसे में कई सारे लोग इस दिन व्रत रखेंगे। इसके लिए व्रत नियम जानना भी जरूरी है कि आप भी इस व्रत को अच्छे से पूरा कर सके। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने ऐसे ही नियमों के बारे में जानकारी आर्टिकल में शेयर की है।
जया एकादशी पर किन व्रत नियमों का करना है पालन?
- जया एकादशी का व्रत रखने से पहे सही तिथि के बारे में जरूर जान लें, ताकि आप सही समय और मुहूर्त में व्रत का संकल्प से सकें।
- आपको एकादशी के व्रत को रखने से एक दिन पहले सात्विक भोजन का सेवन करना बै।
- जया एकादशी के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- इसके बाद आपको पीले या लाल रंग के कपड़ों को पहनना है।
- फिर आपको मंदिर को साफ करके भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति को पीले रंग के कपड़े को बिछाकर इसपर रखना है।

- एकादशी के लिए पंचामृत का प्रसाद जरूर बनाएं। इसी का भोग सबको लगाएं।
- रात के समय आप भगवान का कीर्तन जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि रात के समय कीर्तन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
- इस दिन चावल का सेवन न करें। आप चाहें तो अगले दिन चावल का दान करें।
- अगर आपने व्रत रखा है, तो आप अगले दिन इसका पारण जरूर करें।
जया एकादशी के दिन इन चीजों का रखें ध्यान
- जया एकादशी के दिन तुलसी को न तोड़ें।
- अगर आपको तुलसी भगवान विष्णु को अर्पित करनी है, तो ऐसे में एक दिन पहले इसे तोड़कर रखें।
- इस व्रत के दिन कथा का वर्णन जरूर करें, ताकि आपका व्रत पूरा हो सके।
- अगर आपने जया एकादशी का व्रत रखा है, तो इस दिन झगड़ा या किसी की बुराई न करें।
यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi Daan 2026: जया एकादशी के दिन करें इन 4 चीजों का दान, भगवान विष्णु की बनी रहेगी असीम कृपा
जया एकादशी का व्रत रखते समय आपको इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि आपका व्रत अच्छे से पूरा हो सके। साथ ही आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।