हिंदू पंचांग के हिसाब से भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की परंपरा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा विधिवत रूप से करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। इस दिन भक्त लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं। उनका श्रृंगार करते हैं। साथ ही माखन का भोग भी लगाते हैं। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं। जिनका दान करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जन्माष्टमी के दिन दान करने के बारे में जानते हैं।
जन्माष्टमी के दिन करें अन्न दान
जन्माष्टमी के दिन अन्न दान करना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही अक्षय फलों की भी प्राप्ति होती है। बता दें, अन्न दान महादान होता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें।
जन्माष्टमी के दिन करें वस्त्र दान
जन्माष्टमी के दिन वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जन्माष्टमी के दिन वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को दुख और दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - जन्माष्टमी 2024 तिथि: 25 या 26 अगस्त? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी
जन्माष्टमी के दिन करें माखन का दान
जन्माष्टमी के दिन माखन का दान विशेष रूप से करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि माखन भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है और ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शुक्र ग्रह से भी बताया गया है। इसलिए इस दिन माखन का दान करने से व्यक्ति को शुक्रदोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Janmashtami 2024 Lord Krishna: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान रहेगी सेहतमंद और बढ़ेगी सुख-समृद्धि
जन्माष्टमी के दिन करें मोरपंख का दान
मोरपंख को भगवान कृष्ण से जोड़ा जाता है। उन्हें मोरपंख का मुकुट धारण करते हुए अक्सर दर्शाया जाता है। मान्यता है कि मोरपंख भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करने का एक माध्यम है। जन्माष्टमी पर मोरपंख दान करने से व्यक्ति के काम में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। इसलिए इस दिन मोरपंख का दान करना शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों