सनातन धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार अत्यंत पावन और सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो भक्त लड्डू गोपाल की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।
जन्माष्टमी का त्योहार हर भक्त के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी दांपत्ति को कोई संतान नहीं है, तो जन्माष्टमी के दिन व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में जन्माष्टमी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से उपायों के बारे में जानते हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय
अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, तो जन्माष्टमी के दिन राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण को अपने हाथों से बनी पीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। साथ ही फूल अर्पित करते समय इस मंत्र का विशेष रूप से जाप करें।
मंत्र है- 'क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय
अगर आपकी नौकरी या बिजनेस करते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर मे आदर सहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं। लेकिन इससे पहले लड्डू गोपाल को खीर का भोग जरूर लगाएं। इससे आपको सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र है- 'ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।'
इसे जरूर पढ़ें - जन्माष्टमी 2024 तिथि: 25 या 26 अगस्त? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी
संतान सुख की प्राप्ति के लिए उपाय
संतान सुख की प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पीले मिठाई का भोग लगाएं और उसके बाद उन्हें झूला झुलाएं। ऐसा करने से संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Janmashtami 2024 Lord Krishna: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान रहेगी सेहतमंद और बढ़ेगी सुख-समृद्धि
खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए उपाय
अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें। साथ ही भगवान को शहद और इलाइची का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें।
'क्लीं कृष्णाय स्वाहा।'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों