जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार भगवान कृष्ण को लगाएं ये भोग, सभी परेशानियां हो सकती हैं दूर

(janmashtami prasad) जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इसी दिन को कान्हा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि लड्डू गोपाल की सेवा और भाक्ति करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के लिए 56 भोग बनाया जाता है।
आपको बता दें, इस बार कृष्ण जन्माष्टमी दिनांक 06 सितंबर दिन बुधवार को दोपहर 03:37 मिनट से लेकर इसका समापन दिनांक 07 सितंबर को शाम 04:14 मिनट पर होगा। ऐसे में अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को लगाते हैं, तो यह बेहद शुभ फलदायी माना जाता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार क्या भोग लगाएं।
मेष राशि के जातक अनार का लगाएं भोग (Aries people offer Pomegranate to Lord Krishna)
मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) को गाय के दूध से बने पकवान का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।
वृष राशि के जातक सफेद रसगुल्ले का लगाएं भोग (Taurus people offer Rasgulla to Lord Krishna)

वृष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को दूध और दही से बनी चीजें भोग लगाएं। आप सफेद रसगुल्ले भगवान को भोग लगा सकते हैं।
मिथुन राशि के जातक पालक का लगाएं भोग (Gemini people offer Spinach to Lord Krishna)
मिथुन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को पालक का भोग लगाना चाहिए और इसके साथ माखन-मिसरी का भोग अवश्य लगाएं।
कर्क राशि के जातक श्रीखंड का लगाएं भोग (Cancer people offer Shrikhand to Lord Krishna)
कर्क राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान को दूध से बनी चीजें जैसे कि श्रीखंड का भोग लगाएं।
सिंह राशि के जातक पंचमेवा का लगाएं भोग (Leo people offer Panchmeva to Lord Krishna)
सिंह राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पंचमेवा का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ बेल का फल भी अर्पित करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
कन्या राशि के जातक केसर मिष्ठान का लगाएं भोग (Virgo people offer Kesar to Lord Krishna)
कन्या राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन केसर से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए और गाय को मीठी रोटी अवश्य खिलानी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - इस साल कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त
तुला रशि के जातक लगाएं पंचफलों का भोग (Libra people offer fruits to Lord Krisna)
तुला राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को पंचफल और कलाकंद का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि के जातक केसरिया चावल का लगाएं भोग (Scorpio people offer Kesar Rice to Lord Krishna)
वृश्चिक राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को केसरिया चावल का भोग लगाना चाहिए और गाय को मिश्री जरूर खिलाना चाहिए। इससे सभी दुख दूर हो सकते हैं।
धनु राशि के जातक हलवा का लगाएं भोग (Sagittarius people offer Halwa to Lord Krishna)
धनु राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को बादाम का हलवा बनाकर भोग लगाना चाहिए। साथ ही इसमें केसर का प्रयोग जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें - जन्माष्टमी के दिन रखती हैं व्रत तो जान लें जरूरी नियम
मकर राशि के जातक पंजीरी का लगाएं भोग (Capricorn people offers Panjiri to Lord Krishna)

मकर राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन आटे से बनी पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
कुंभ राशि के जातक बर्फी का लगाएं भोग (Aqarius people offer Barfi to Lord Krishna)
कुंभ राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को गुलाब (गुलाब ज्योतिष उपाय) की बर्फी का भोग लगाएं। इसद दिन पूजा के दौरान गुलाब की धूपबत्ती का उपयोग करें।
मीन राशि के जातक जलेबी का भोग लगाएं (Pisces people offer Jalebi to Lord Krishna)
मीन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन जलेबी और केले का भोग लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
अगर आप भी जन्माष्टमी के दिन भगवान को भोग लगाने की सोच रहे हैं, तो अपनी राशि के हिसाब से लड्डू गोपाल को भोग लगाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।