Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के दिन राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा मनचाहा वर

जन्माष्टमी का दिन कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भक्त अपने आराध्य की पूजा करता है और उनके लिए 56 भोग बनाता है। 

madhav

(janmashtami donation) भगवान कृष्ण के जन्म को जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश-विदेश में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त पूरी श्रद्धा और प्रेम के साथ लड्डू गोपाल का श्रृंगार करते हैं और उनके जन्म की तैयारियां करते हैं।

वहीं इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है, साथ ही जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है ।

तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

मेष राशि के जातक करें ये दान (Aries people should donate these things on Janmashtami)

gehu ka daan

मेष राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन गेहूं का दान जरूर करें। इससे अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी चल रही होगी, तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भी बनी रहेगी।

वृषभ राशि के जातक करें इन चीजों का दान (Taurus people should donate these things on Janmashtami)

वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन चीनी (चीनी उपाय) का दान जरूर करें। इससे आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Janmashtami Special: जन्माष्टमी के दिन इन 5 मंत्रों के उच्चारण से करें कान्हा को खुश

मिथुन राशि के जातक करें ये दान (Gemini people should donate these things on Janmashtami)

मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन गरीब या जरूरतमंद को अन्न का दान अवश्य करें। इससे आपके सभी दुख दूर हो सकते हैं और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि के जातक करें दान (Cancer people should donate these things on Janmashtami)

कर्क राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन चावल का दान जरूर करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि वाले करें ये दान (Leo people should donate these things on Janmashtami)

अगर आपकी राशि सिंह है, तो जन्माष्टमी के दिन गुड़ (गुड़ के उपाय) का दान जरूर करें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप बना सकता है आपकी पर्सनालिटी को बेहद आकर्षक

कन्या राशि के जातक करें इन चीजों का दान (Virgo people should donate these things on Janmashtami)

अगर आपकी राशि कन्या है, तो आप जन्माष्टमी के दिन गरीब को वस्त्र जरूर दें। इससे आपको लाभ हो सकता है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है।

तुला रशि के जातक करें ये दान (Libra people should donate these things on Janmashtami)

जिस भी जातक की तुला राशि है, वह जन्माष्टमी के दिन प्रसाद जरूर बांटें। इससे आपको हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले करें इन चीजों का दान (Scorpio people should donate these things on Janmashtami)

वृश्चिक राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन गेहूं का दान करें। इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और पुण्य फल की भी प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि वाले करें ये दान (Sagittarius people should donate these things on Janmashtami)

धनु राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान अवश्य करें। इससे भगवान कृष्ण बेहद प्रसन्न होते हैं।

मकर राशि के जातक करें ये दान (Capricorn people should donate these things on Janmashtami)

til

मकर राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन तिल का दान अवश्य करें। इससे आपको जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि वाले करें इन चीजों का दान (Aquarius people should donate these things on Janmashtami)

कुंभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन गीता का पाठ जरूर करें । इससे आपको सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की भी प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि के जातक करें ये दान (Pisces people should donate these things on Janmashtami)

मीन राशि वाले जन्माष्टमी के दिन माखन, मिश्री, बेसन के लड्डू और केले का दान अवश्य करें। इससे आपको ग्रहों के दोष से छुटकारा मिल सकता है और आपकी सभी इच्छाएं भी पूर्ण हो सकती है।

जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार इन चाजों का दान करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP