Janmashtami Special: जन्माष्टमी के दिन इन 5 मंत्रों के उच्चारण से करें कान्हा को खुश

जन्माष्टमी में अगर आप कान्हा को खुश करना चाहती हैं तो कुछ मंत्रों का उच्चारण करके आप उन्हें खुश कर सकती हैं। योगेश्वर रूप में भगवान कृष्णा जीवन का दर्शन देते हैं तो बाल रूप में रची उनकी लीलाएं भक्तों के मन को लुभाती हैं। अपने विभिन्न रूपों में वे भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं। जन्माष्टमी 2020 अब आ चुकी है और यकीनन आपने भी पूजा पाठ की कई तैयारियां की होंगी, लेकिन अगर आप कोई मंत्र पढ़ना चाहें तो ये मंत्र पढ़ सकती हैं।
ऊं नमो भगवते श्रीगोविन्दाय
यह एक ऐसा मंत्र है जो विवाह से जुड़ा हुआ है। जो प्रेम विवाह करना चाहती हैं लेकिन किन्हीं कारणों से हो नहीं रहा तो वे सुबह स्नान के बाद ध्यानपूर्वक इस मंत्र का 108 बार जाप कर सकती हैं। खासतौर पर जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का उच्चारण करने से विशेष लाभ मिलता है।

Image Courtesy: Pinterest
कृं कृष्णाय नम:
यह स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताया गया मूलमंत्र है। इसे पढ़ने से आपको रुका हुआ धन प्राप्त होता है। इसके अलावा इस मूलमंत्र का जाप करने से घर-परिवार में सुख की वर्षा होती है।
गोवल्लभाय स्वाहा
ये केवल दो शब्द दिखाई देते हैं लेकिन धार्मिक संदर्भ से देखें तो इन शब्दों को बनाने के लिए प्रयोग में आए सात अक्षर बेहद महत्वपूर्ण हैं। यदि उच्चारण के समय एक भी अक्षर सही से नहीं पढ़ा जाए तो इस मंत्र का असर खत्म हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: विश्व में एकमात्र ऐसा मंदिर जहां भगवान कृष्ण के साथ-साथ पूजे जाते हैं सुदामा

Image Courtesy: Freepik
ऊं श्री नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा
यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। अन्य मंत्र शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार 108 बार जाप करने से ही सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध होता है। इससे अटके काम पूरे होते हैं।

Image Courtesy: Pinterest
गोकुल नाथाय नम:
इस 8 अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आर्थिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
जन्माष्टमी के दिन आप इन 5 मंत्रों का उच्चारण कर सकती हैं या फिर आप चाहें तो ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्या लाल की’ भी जप सकती हैं। तो अपनी जन्माष्टमी को धूम-धाम से मनाएं और कान्हा की पूजा करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।