Indira Ekadashi 2024: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है पितृपक्ष के दौरान पड़ने वाली इंदिरा एकादशी। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ने वाली है इंदिरा एकादशी, क्या है इसका शुभ मुहूर्त और महत्व।
इंदिरा एकादशी 2024 कब है? (Indira Ekadashi 2024 कब है?)
- इंदिरा एकादशी तिथि आरंभ: 27 सितंबर, दिन दिन शुक्रवार, दोपहर 1 बजकर 20 मिनट
- इंदिरा एकादशी तिथि समापन: 28 सितंबर, दिन शनिवार, दोपहर 2 बजकर 49 मिनट
- उदया तिथि के अनुसार, इंदिरा एकादशी का व्रत 28 सितंबर को रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: श्राद्ध में जरूर करें इन 8 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
इंदिरा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Indira Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)
- इंदिरा एकादशी के दिन पूजा मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट
- इंदिरा एकादशी के दिन राहुकाल समय: सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट
- इंदिरा एकादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट
इंदिरा एकादशी 2024 व्रत पारण मुहूर्त (Indira Ekadashi 2024 Vrat Paran Muhurat)
- एकादशी का व्रत पारण हमेशा द्वादशी तिथि के दिन ही होता है। तभी व्रत पूर्ण होता है।
- ऐसे में इंदिरा एकादशी की व्रत पारण तिथि है 29 सितंबर, दिन रविवार।
- इंदिरा एकादशी व्रत पारण मुहूर्त: सुबह 2 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में सत्तू क्यों नहीं खाना चाहिए?
इंदिरा एकादशी 2024 महत्व (Indira Ekadashi 2024 Mahatva)
- इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रख भगवान विष्णु की पूजा करने से पितृ शांत होते हैं।
- असल में शास्त्रों और धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु पितरों के देवता माने गए हैं।
- ऐसे में इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रख पितरों के निमित्त दान भी करना चाहिए।
- इससे न सिर्फ पितरों को मोक्ष मिल जात है बल्कि व्रती को भी सुखों की प्राप्ति होती है।
- मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से पितरों की कृपा परिवार पर बनी रहती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रही है पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी और क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त एवं इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।