शुक्रवार को करें वास्तु के ये 4 उपाय, धन की होगी वर्षा


Jyoti Shah
16-08-2024, 08:08 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका ख्याल रखने से व्यक्ति को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से आपको धन लाभ हो सकता है। आइए जानें इस बारे में-

श्री यंत्र स्थापित करें

    शुक्रवार को अपने घर के मंदिर में श्री यंत्र स्थापित करना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।

घर में आएंगी खुशियां

    श्री यंत्र को किसी योग्य पंडित द्वारा विधिवत रूप से स्थापित कराना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में खुशियां आने लगती हैं।

पिरामिड घर में रखें

    वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर में शुक्रवार के दिन क्रिस्टल या धातु का पिरामिड लाना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धन लाभ

    अगर आप शुक्रवार के दिन घर में पिरामिड लाते हैं, तो इससे जीवन में आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, धन लाभ होता है।

धातु का कछुआ

    वास्तु के अनुसार शुक्रवार के दिन धातु का कछुआ भी घर में लाना बहुत अच्छा होता है। इसे घर में उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थापित करना चाहिए।

सौभाग्य में वृद्धि

    घर में धातु का कछुआ सही दिशा में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही, बच्चों को शिक्षा में सफलता हासिल होती है।

माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं

    शुक्रवार को घर में लक्ष्मी जी की बैठी हुई मुद्रा में तस्वीर लगानी बहुत शुभ होती है। ऐसा करने से घर में खुशहाली और बरकत आती है।

    वास्तु के ये उपाय करने फलदायी साबित हो सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।