इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। देशभर में हर साल इस पर्व को लोग एक जश्न के रूप में मनाते हैं। इस दिन परिवार पर मां लक्ष्मी की खास कृपा रहती है। अगर आपके घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिसे करने पर आपके परिवार पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
द्वार पर जलाएं 13 दीप
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 दिये जलाने चाहिए। साथ ही आपको अपने घर के कोनों पर भी 1-1 करके 13 दिए जलाने हैं। धनतेरस के खास मौके पर आपको कुल 26 दिए जलाने चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
इसके अलावा आपको दिवाली के खास पर्व पर दीए दान भी करने चाहिए। अगर आप दिए दान करके किसी घर में दिवाली के अवसर पर खुशी लाते हैं, तो माता लक्ष्मी आपसे बेहद प्रसन्न होती हैं। (माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी)
इसे भी पढ़ें- दिवाली आने से पहले जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा फायदा
मंदिर घर में रखें चांदी के लक्ष्मी और गणेश जी
दिवाली के इस खास पर्व पर आपको चांदी के लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति रखकर पूजा करनी चाहिए। यह धन प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। (माता लक्ष्मी से जुड़े ये 8 उपाय ला सकते हैं घर में खुशहाली)
इसे भी पढ़ें-Diwali 2023: दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भूलकर भी ना करें इन बातों को नजरअंदाज
गोमती चक्र
मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं, तो गोमती चक्र का इसमें अहम योगदान है। गोमती चक्र एक विशेष प्रकार का पत्थर होता है। इस गोमती चक्र को दिवाली की रात पूजा के दौरान जलते हुए दीप में डाल दें, फिर अगले दिन आपको उस गोमती चक्र को कपड़े में डालकर अपने धन वाले स्थान पर रखना है।
आप जहां भी पैसे रखते हैं या अपने आभूषण रखते हैं, उस स्थान पर इस गोमती चक्र को रखने से धन की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों