(Parikrama of amla tree) हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भगवान का स्वरूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इन्हीं में से एक आंवला का पेड़ भी शामिल है। आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए इनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। वहीं आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति आंवले के पेड़ की पूजा करता है, उसे सभी पापों से छुटकारा मिल सकता है।
अब ऐसे में अगर आप आंवले के पेड़ की परिक्रमा कर रहे हैं, तो कितनी परिक्रमा से क्या लाभ होता है, इसके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आंवले के पेड़ की पूजा करने के बाद लाल धागे से 11 बार परिक्रमा करें। इससे अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी दुखों से छुटकारा भी मिल सकता है।
सनातन धर्म में पेड़-पौधों की परिक्रमा करने से विशेष लाभ मिलता है। अगर आप आंवले के पेड़ की 21 बार परिक्रमा करते हैं, तो इससे व्यक्ति को रोग दोष से छुटकारा मिल सकता है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
आंवले के पेड़ की 51 बार परिक्रमा करें। इससे अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको परिक्रमा करने से लाभ हो सकता है। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति भी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की इस दिशा में लगाएं आंवले का पेड़, रुके हुए सभी काम हो सकते हैं पूरे
अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो आप पूरी करना चाहते हैं, तो आंवले के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें। इससे व्यक्ति को धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - आंवले के पेड़ की पूजा करते समय करें इस मंत्र का जाप, मिलेंगे ये लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।