Holi Bhai Dooj Puja Vidhi 2026: होली भाई दूज पर कैसे करें भाई को तिलक? जानें पूजा विधि, मंत्र और सामग्री

होली भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का उत्सव है। होली के हुड़दंग के बाद यह दिन रिश्तों में ठहराव और मिठास लाने का होता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुरक्षित जीवन के लिए यमराज और यमुना जी की पूजा करती हैं। मान्यता है कि जो बहन पूरी श्रद्धा और सही विधि से अपने भाई का तिलक करती है, उसके भाई पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त हो जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के बीच के आपसी विश्वास को और अधिक गहरा बनाता है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि होली भाई दूज की सामग्री, संपूर्ण पूजा विधि और मंत्र के बारे में विस्तार से।
होली भाई दूज सामग्री (Holi Bhai Dooj Puja Samagri List 2026)
पूजा और तिलक की विधि को सही ढंग से संपन्न करने के लिए आपको इन सामग्रियों की आवश्यकता होगी-
- पूजा की थाली: पीतल या तांबे की थाली।
- रोली (कुंकुम) और अक्षत: बिना टूटे हुए साबुत चावल।
- सूखा नारियल (गोला): जिसे भाई को उपहार स्वरूप दिया जाता है।
- कलावा (मौली): भाई की कलाई पर बांधने के लिए।
- दीपक और अगरबत्ती: घी का दीपक जलाने के लिए।
- मिठाई: भाई का मुंह मीठा कराने के लिए।
- गंगाजल और तांबे का लोटा: तिलक के समय शुद्धिकरण के लिए।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Stress: घर से तनाव मिटाएगी एक मुट्ठी सौंफ, सुख-शांति के लिए आजमाएं ये जादुई वास्तु उपाय
होली भाई दूज पूजा विधि (Holi Bhai Dooj Puja Vidhi 2026)
इस दिन तिलक करने की विधि को अत्यंत शांति और प्रेम के साथ संपन्न करना चाहिए। सबसे पहले बहन और भाई सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पूजा की थाली तैयार करें और भगवान विष्णु या गणेश जी की पूजा करें।
भाई को लकड़ी के आसन पर बैठाएं। ध्यान रहे कि तिलक के समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। बहन अपने भाई के माथे पर रोली और चंदन का तिलक लगाए। इसके बाद तिलक के ऊपर अक्षत लगाएं।
भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र यानी कि मौली बांधें और उसे सूखा नारियल भेंट करें। भाई की आरती उतारें और उसे मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराएं। इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लें या उन्हें आशीर्वाद दें।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: पैसों की तंगी से परेशान हैं, दालचीनी का ये उपाय दिलाएगा राहत
होली भाई दूज 2026 मंत्र (Holi Bhai Dooj Puja Mantra 2026)
होली भाई दूज के दिन भाई को तिलक करते समय 'गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे, मेरे भाई की आयु बढ़े' का उच्चारण करना बहुत शुभ माना जाता है।
इसका सरल अर्थ यह है कि जिस प्रकार गंगा, यमुना और सुभद्रा अपने भाइयों का कल्याण चाहती हैं, उसी प्रकार मैं अपने भाई की दीर्घायु की कामना करती हूं। तिलक के दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।