Sun Oct 11, 2026 | Updated 01:22 PM IST

Vastu Upay: पैसों की तंगी से परेशान हैं, दालचीनी का ये उपाय दिलाएगा राहत

अगर आपको भी पैसों की तंगी परेशान कर रही हैं, तो ऐसे में आप दालचीनी के खास उपाय को जरूर करें, ताकि आपके जीवन से ये संकट कम हो सके। आइए बताते हैं इस खास उपाय के बारे में।
Updated:- 2026-02-24, 17:31 IST
image

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध होना चाहता है, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी अपने लिए पैसा नहीं बचा पाता है, जिसकी वजह से वो कर्जे में चला जाता है। ऐसे में आप रसोई में रखे एक मसाले से इस परेशानी का हल कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन में पैसा भी टीके और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो सके। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने दालचीनी (Cinnamon) का खास उपाय बताया है, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

दालचीनी का वास्तु उपाय

  • आपके पास पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं, तो यह उपाय लाभकारी हो सकता है।
  • इसके लिए आपको दालचीनी का पाउडर लेना है।
  • अब इस पाउडर को अपने पर्स में या उस स्थान पर छिड़के जहां आप धन रखते हैं।
  • माना जाता है कि दालचीनी की खुशबू धन को आकर्षित करती है और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाती है।

2 - 2026-02-24T113147.940

मुख्य द्वार पर दालचीनी का उपाय

अगर घर में पैसों को आकर्षित करना है, तो ऐसे में आप हाथ में थोड़ा दालचीनी पाउडर लें और घर के मुख्य द्वार पर खड़े होकर बाहर से अंदर की ओर फूंक मारें। फूंक मारते समय मन में यह विचार करें कि सुख-समृद्धि और लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश कर रही हैं। यह उपाय व्यापारिक और दुकानों के लिए भी अत्यंत फलदायी है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

कर्ज मुक्ति के लिए दालचीनी और अगरबत्ती का उपाय

अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो गुरुवार के दिन यह विशेष प्रयोग करें। एक दालचीनी की स्टिक लें और उसे जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। इसके साथ ही "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद" मंत्र का जाप करें। यह धुआं घर की दरिद्रता को बाहर निकालता है और शुक्र ग्रह को मजबूत होता है, जिससे धन लाभ होता है।

1 - 2026-02-24T113151.544

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • उपाय करते समय घर और मन दोनों साफ रखें।
  • जब भी कोई ज्योतिषीय उपाय करें, तो उसकी चर्चा दूसरों से न करें। शांति और विश्वास के साथ किया गया कार्य ही शुभ फल देता है।
  • याद रखें, उपाय आपके मार्ग की बाधाओं को दूर करते हैं, लेकिन कर्म और मेहनत ही सफलता की असली चाबी है।

दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा आपकी रसोई का स्वाद तो बढ़ाता ही है, लेकिन सही विधि से किया गया इसका प्रयोग आपकी आर्थिक स्थिति को भी बदल सकता है। अगर आप भी पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो इन प्राचीन और सरल उपायों को आजमाकर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।