Holi Bhai Dooj Tilak Muhurat 2026: कब पड़ रही है होली भाई दूज? जानें पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

होली भाई दूज, जिसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व होली के ठीक दो दिन बाद, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसलिए इसका एक नाम चैत्र भाई दूज भी है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जिस प्रकार दीपावली के बाद भाई दूज मनाई जाती है, उसी प्रकार होली के बाद पड़ने वाली इस दूज का भी विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करती हैं। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रही है होली भाई दूज और क्या है इस दिन पूजा एवं तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व?
होली भाई दूज कब है? (Bhai Dooj Kab Hai 2026)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 4 मार्च 2026, बुधवार के दिन शाम 4 बजकर 48 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 5 मार्च 2026, गुरुवार के दिन शाम 5 बजकर 3 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, होली भाई दूज 5 मार्च को मनाई जाएगी।
होली भाई दूज पूजा मुहूर्त (Bhai Dooj Puja Muhurat 2026)
होली भाई दूज के दिन आपके घर में जो इष्ट देवी-देवता विराजित हैं उनके अलावा पीपल के पेड़ की पूजा भी होती है जिसके बाद ही बहन भाई को तिलक करती है। 5 मार्च के दिन इश देवी-देवता और पीपल की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- Chaitra Maah Daan 2026: चैत्र माह में जरूर करें ये 4 चीजें दान, दूर होंगी परेशानियां और बढ़ेगा सुख-सौभाग्य
होली भाई दूज तिलक मुहूर्त (Bhai Dooj Tilak Muhurat 2026)
भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए दोपहर का समय सबसे शुभ माना जाता है जो मुख्य रूप से अभिजित मुहूर्त या विजय मुहूर्त होता है। ऐसे में 5 मार्च को तिलक के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक रहने वाला है।
होली भाई दूज 2026 चौघड़िया मुहूर्त
होली भाई दूज के दिन के लिए शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 6 बजकर 42 मिनट से सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक है। लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजकर 48 मिनट तक है। शुभ-उत्तम मुहूर्त शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Stress: घर से तनाव मिटाएगी एक मुट्ठी सौंफ, सुख-शांति के लिए आजमाएं ये जादुई वास्तु उपाय
होली भाई दूज 2026 महत्व
ऐसा माना जाता है किहोली भाई दूज के दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उनके हाथ का बना भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। यह दिन भाई-बहन के बीच के मनमुटाव को दूर करने और रिश्तों में मिठास भरने का अवसर प्रदान करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।