Holi Bhai Dooj 2024: कब है होली के बाद भाई दूज? जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त

Holi Bhai Dooj Kab Hai 2024: भाईदूज का पर्व हिन्दू धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, भाईदूज का त्योहार साल में दो बार आता है। जहां एक ओर भाईदूज एक बार दिवाली के बाद मनता है। वहीं, होली के बड़ा भी भाई दूज का पर्व पड़ता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस बार होली के बाद भाई दूज कब पड़ने वाला है और क्या है उसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
होली भाई दूज 2024 कब है? (Holi Bhai Dooj 2024 Kab Hai)

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज मनाया जाता है। होली भाई दूज की तिथि का शुभारंभ 26 मार्च, दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 27 मार्च, दिन बुधवार को शाम 5 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, होली भाई दूज का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: किताब में गुलाब की पंखुड़ी रखने से क्या होता है?
होली भाई दूज 2024 का शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2024 Ka Shubh Muhurat)
होली भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने क लिए 2 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट है। वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहने वाला है। इन दोनों मुहूर्तों में आप अपने भाई को तिलक कर उसके लिए प्रर्थना कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: कितनी तरह के मांगलिक दोष होते हैं? जानें आपका कौन सा है
होली भाई दूज 2024 का महत्व (Holi Bhai Dooj 2024 Ka Mahatva)

होली भाई दूज के दिन बहनें भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन भाई को तिलक करने से भाई को जीवन में सफलता मिलती है। उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस दिन बहनें चाहें तो व्रत भी रख सकती हैं। इससे भाई का जीवन हमेशा के लिए सुख-समृद्धि से भरा रहता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस साल कब पड़ रहा है होली के बाद भाई दूज का पर्व और क्या है उसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik, wallpapercraft
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।