हिंदू धर्म में होली के दिन तोरण लगाने का विशेष महत्व है। तोरण को विजय का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन तोरण लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। तोरण को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तोरण को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तोरण लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। तोरण को विजय का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे होली के दिन लगाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह घर में शांति और समृद्धि का माहौल बनाता है। अब ऐसे में होली के दिन किस पत्ते का तोरण लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
होली के दिन लगाएं पीपल के पत्ते का तोरण
पीपल के पत्ते को पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि पीपल के पत्ते का तोरण लगाने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह भी माना जाता है कि पीपल के पत्ते नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और घर को बुरी नजर से बचाते हैं। आपको बता दें, मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते का तोरण लगाने से घर की वास्तु दोष भी ठीक हो जाती है। इतना ही नहीं, घर के मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते का तोरण लगाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। और घर में सुख-शांति का भी आगमन होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Holi Kab Hai 2025: इस साल 14 या 15 कब मनाई जाएगी होली, यहां दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तिथि और महत्व
होली के दिन लगाएं पान के पत्ते का तोरण
पान के पत्ते को भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। तोरण लगाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पान के पत्ते में भगवान शिव का वास माना जाता है। इतना ही नहीं, पान के पत्ते में मां सरस्वती का वास माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Holashtak 2025 Date: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इन 8 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों