Holi Kab Hai 2025: इस साल 14 या 15 कब मनाई जाएगी होली, यहां दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तिथि और महत्व

होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत और समाप्ति के समय के कारण कभी-कभी तारीखों में अंतर आ जाता है। जिससे लोग कंफ्यूजन में हैं कि होली का पर्व इस साल 14 मार्च या 15 मार्च को मनाया जाएगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-03-06, 13:55 IST
holi 2025 kab hai date shubh tithi and rangotsav significance

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है और फिर इसके अगले दिन होली खेली जाती है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पूर्णिमा तिथि के दिन पूरे उत्साह के साथ गुलाल और रंग खेली जाती है। इस दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। आपको बता दें, सभी राज्यों में विभिन्न तरह से होली का उत्सव मनाया जाता है। अब ऐसे में हर साल होली की तिथियां बदलती है। जिससे कारण लोगों को कंफ्यूजन होता है कि होली का त्योहार कब मनाया जाएगा। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस साल कब होली मनाई जाएगी।

इस साल होली 14 या 15 मार्च कब है?

Colours-of-Holi-What-is-the-significance-of-different-colours-f

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के प्रदोष काल में होलिका दहन मनाया जाता है। उसके बाद अगले दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन होली मनाते हैं। इसलिए इस साल 14 मार्च शुक्रवार के दिन पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। आपको बता दें, 14 मार्च यानी कि होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें। कुल मिलाकर, इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इतना ही नहीं, होली पर भद्रा का साया भी नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें -  Holashtak 2025 Date: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इन 8 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं

फाल्गुन माह में होली के त्योहार का महत्व

holi-celebration-in-different-states

फाल्गुन माह को आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। इस माह में प्रकृति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से होली सबसे प्रमुख है। होली रंगों का त्योहार है, जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

इसे जरूर पढ़ें - Holashtak Upay 2025: होलाष्टक के दौरान जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि

आपको बता दें, भारत के विभिन्न हिस्सों में होली अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। ब्रज में, होली को लट्ठमार होली के रूप में मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं पुरुषों को लाठियों से मारती हैं। महाराष्ट्र में, होली को रंग पंचमी के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर सूखा रंग डालते हैं। दक्षिण भारत में, होली को कामदेव की पूजा के रूप में मनाया जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।