Holashtak 2024 Mein Kya Kare Kya Nahi: फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं, होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। होलाष्टक को हन्दू धर्म में अशुभ माना गया है। होलाष्टक के दौरान कुछ चीजें बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए। वहीं, कुछ कामों को करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए।
होलाष्टक में किसी भी प्रकार का शुभ काम जैसे कि गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन आदि नहीं करना चाहिए। यहां तक कि इस दिन बाजार से कोई भी नई वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए फिर चाहें वो सोना-चांदी हो या वाहनया फिर घर के लिए कोई भी नया सामान।
यह भी पढ़ें: Holashtak 2024: कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक? जानें इसका महत्व
होलाष्टक के दौरान किसी विशेष कार्य हेतु अगर यज्ञ या अनुष्ठान करने की सोच रहे हैं तो उसे भी करने से बचें। होलाष्टक में नियमित पूजा मान्य है लेकिन यज्ञ या अनुष्ठान की मनाही है क्योंकि होलाष्टक के 8 दिन नकारात्मक ऊर्जा के अपने चरम पर होने के दिन होते हैं।
होलाष्टक के दौरान व्यापार नहीं करना चाहिए। यानी कि होलाष्टक के दौरान किसी भी प्रकार के निवेश या पैसे के लेनदेन से बचना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप होलाष्टक में नए घर में प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं, नहीं तो नए घर आपके लिए हानि लेकर आएगा।
होलाष्टक के दौरान नरसिंह भगवान की पूजा कर उनके स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा, श्री राधा कृष्ण की पूजा करना भी शुभ माना गया है। होलाष्टक में भजन-कीर्तन करना भी बहुत शुभ माना गया है। ज्यादा से ज्यादा भजन कीर्तन करें। इससे लाभ होगा।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर बन रहे हैं 6 विशेष योग, जानें इनका महत्व और लाभ
होलाष्टक के दौरान लड्डू गोपाल की पूजा करने के साथ ही गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ भी करें। गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ नकारात्मकता को काटकर जीवन में सकारात्मकता और शुभता का संचार करता है। इसके पाठ से व्यक्ति के सभी कम सध जाते हैं यानी पूरे होते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर होलाष्टक के दौरान क्या-क्या काम करने चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।