herzindagi
what is the end date of holashtak

Holashtak 2024: कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक? जानें इसका महत्व

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है, लेकिन होली आने से पहले के 8 दिन बहुत अशुभ माने जाते हैं, जिन्हें होलाष्टक के नाम से जाना जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-15, 12:53 IST

Kab Hai Holashtak 2024: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है, लेकिन होली आने से पहले के 8 दिन बहुत अशुभ माने जाते हैं, जिन्हें होलाष्टक के नाम से जाना जाता है। इस साल पड़ने वाले होलाष्टक और भी विशेष माने जा रहे हैं क्योंकि होलाष्टक से पहले खरमास का आरम्भ हो रहा है। यानी कि होलाष्टक की शुरुआत खरमास के दौरान होगी। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब से पड़ रहे हैं होलाष्टक और क्या है इसका महत्व।

होलाष्टक 2024 कब है? (Holashtak 2024 Kab Hai)

holashtak  start time

होलाष्टक का आरंभ फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होता है। इस बार अष्टमी तिथि 17 मार्च की पड़ रही है। ऐसे में होली से आठ दिन पहले यानी कि 17 मार्च, दिन रविवार से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है। वहीं, होलाष्टक का समापन 24 मार्च, दिन रविवार को होगा। 

यह भी पढ़ें: Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?

ऐसे में इन आठ दिनों में सभी शुभ कामों पर रोक लग जाती है और मांगलिक कार्य करना भी वर्जित माना जाता है। इस बार होलाष्टक इसलिए भी विशेष माने जा रहे हैं क्योंकि 15 मार्च, दिन शुक्रवार से खरमास शुरू हो रहा है। ऐसे में खरमास की शुरुआत में ही होलाष्टक लग रहे हैं।

होलाष्टक 2024 का महत्व (Holashtak 2024 Significance)

holashtak  start date

हिन्दू धर्म में इस बात का उल्लेख मिलता है कि होलाष्टक के दिनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नई नौकरी ज्वाइन करना, नए व्यापार की शुरुआत आदि सभी शुभ कामों से परहेज करना चाहिए। हालांकि होलाष्टक में पूजा-आराधना करना बहुत ही लाभकारी और पुण्यकर माना गया है। 

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर बन रहे हैं 6 विशेष योग, जानें इनका महत्व और लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभु कामों में ग्रहों का आवाहन जरूरी होता है। जबकि होलाष्टक के इन आठों दिनों में ग्रहों की चाल अशुभ हो जाती है। ग्रह कमजोर पड़ जाते हैं और पाप ग्रह राहु-केतु का स्थान ऊंचा हो जाता है। इसलिए इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पाठ करना चाहिए।

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब से शुरू होने वाले हैं होलाष्टक, क्या है इसका महत्व और कब होगा होलाष्टक का समापन। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।